मैं अगले साल भारत आ सकता हूं, पीएम मोदी एक 'महान व्यक्ति' हैं ट्रंप

मैं अगले साल भारत आ सकता हूं, पीएम मोदी एक महान व्यक्ति हैं  ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र और एक महान व्यक्ति बताया।

वाशिंगटन, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र और एक महान व्यक्ति बताया।

व्हाइट हाउस में गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में एक सवाल पर ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ व्यापार से जुड़ी बातचीत बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, हम अक्सर बात करते हैं। वे चाहते हैं कि मैं भारत आऊं। हम इसका हल निकाल लेंगे। मैं जाऊँगा... वह एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाऊंगा।"

जब पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, "हां, ऐसा हो सकता है।" उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा (साल 2020) को भी याद किया और कहा, "प्रधानमंत्री के साथ मेरी वहाँ बहुत अच्छी यात्रा रही।"

ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है।

हाल ही में व्हाइट हाउस ने भी कहा था कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं और दोनों नेताओं की बातचीत अक्सर होती रहती है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को भारत-अमेरिका संबंधों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रंप द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गंभीर स्तर पर चर्चा चल रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह हुआ था और अमेरिका ने सर्जियो गोर को भारत में नया राजदूत नियुक्त किया है। ट्रंप ने दीपावली के मौके पर भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से भी सीधे बात की थी। उन्होंने इसे भारत के साथ संबंधों के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

21 अक्टूबर को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली का विशेष कार्यक्रम रखा था, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान व्यक्ति बताया और कहा था कि वे भारत के लोगों से बहुत प्रेम करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Nov 2025 8:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story