टीवीके ने पहला कदम ही गलत उठाया, भ्रष्ट पार्टी से किया समझौता प्रतुल शाहदेव

टीवीके ने पहला कदम ही गलत उठाया, भ्रष्ट पार्टी से किया समझौता प्रतुल शाहदेव
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि टीवीके से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अपना पहला कदम ही गलत उठा लिया और देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी से समझौता कर लिया।

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि टीवीके से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अपना पहला कदम ही गलत उठा लिया और देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी से समझौता कर लिया।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रंग बदलने में कांग्रेस माहिर है और उसकी यह कला देखकर गिरगिट भी शरमा जाए। एक दिन पहले तक कांग्रेस नेता डीएमके के साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवा रहे थे और एकता दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सत्ता की आहट मिलते ही डीएमके को छोड़कर टीवीके के साथ जा बैठे।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन शायद वह जरूरी विधायकों का समर्थन नहीं जुटा पाए हैं। संभवतः यही कारण है कि राज्यपाल अभी तक संतुष्ट नहीं हुए हैं और उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कहा कि सीमा पार से आए आतंकियों ने धर्म पूछकर महिलाओं का सिंदूर उजाड़ दिया था। पूरे देश में इसे लेकर आक्रोश था। इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों पर हमला किया गया। पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे, जिसके बाद भारत ने अपनी शर्तों पर युद्ध विराम किया।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई गलती की, तो भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि हमला होने पर जवाब जरूर दिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की हिंसा पर उन्होंने कहा कि टीएमसी गुंडों की पार्टी है और वह हमेशा गुंडागर्दी करती रहती है। अब हालात हद से आगे बढ़ चुके हैं। हम शांति पसंद लोग हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

भाजपा पार्षद नवनाथ बान ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए संजय राउत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संजय राउत गांधी परिवार की 'हां में हां' मिलाकर चल रहे हैं और जानबूझकर देश की छवि खराब कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में वंदे मातरम् को लेकर चल रही बहस पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम, वारिस पठान और अबू आजमी जैसे नेताओं को ध्यान से सुन लेना चाहिए कि महाराष्ट्र में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा। यह किसी की पूजा नहीं, बल्कि देश का सम्मान है। जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद नहीं करना चाहिए। अगर वे वंदे मातरम् नहीं कह सकते, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश चले जाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 1:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story