यूक्रेन की ऊर्जा व्यवस्था को तबाह कर रहा है रूस, अंधेरे में हजारों परिवार जेलेंस्की

यूक्रेन की ऊर्जा व्यवस्था को तबाह कर रहा है रूस, अंधेरे में हजारों परिवार  जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि शन‍िवार रात रूस ने निप्रो, विन्नित्सिया, जाइटॉमिर और खमेलनित्स्की में हमारे ऊर्जा व्यवस्था पर हमला क‍िया। उन्‍होंने बताया कि देश के अन्‍य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को भी रूस लगातार न‍िशाना बना रहा है।

कीव, 1 नवंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि शन‍िवार रात रूस ने निप्रो, विन्नित्सिया, जाइटॉमिर और खमेलनित्स्की में हमारे ऊर्जा व्यवस्था पर हमला क‍िया। उन्‍होंने बताया कि देश के अन्‍य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को भी रूस लगातार न‍िशाना बना रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी दी। उन्‍होंने पोस्‍ट किया, 'रूस ने चार क्षेत्रों निप्रो, विन्नित्सिया, जाइटॉमिर और खमेलनित्स्की में हमारे ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला किया। लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाने वाले सबस्टेशन, ट्रांसफॉर्मर और बिजली की लाइनें निशाना बनाई गईं। मरम्मत दल हर जगह काम कर रहे हैं। फिलहाल लाखों तो नहीं, सैकड़ों-हजारों परिवार अब भी बिजली के बिना हैं।''

राष्‍ट्रपत‍ि जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि यूक्रेन के अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर भी रूस के बड़े हमले लगातार जारी हैं। पिछले एक हफ्ते में रूस ने यूक्रेन पर हमला करने वाले 1,940 ड्रोन, 1,580 से ज्यादा गाइडेड एरियल बम और विभिन्न प्रकार की 44 मिसाइलें दागी हैं, जिनमें 36 बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं। हमलों की तीव्रता बेहद ज्यादा है और रूस बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने वाले इंटरसेप्टरों की कमी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।

उन्‍होंने कहा क‍ि हम हर दिन अमेरिका, यूरोप और उन अन्य साझेदार देशों से पैट्रियट मिसाइलों की जरूरत के बारे में बात कर रहे हैं जो हमारी मदद कर सकते हैं। इस महीने संयुक्त राज्य अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने यूक्रेन के लिए अतिरिक्त सहायता पैकेजों को लेकर नए फैसले भी किए हैं, लेकिन इनकी डिलीवरी में वर्षों नहीं लग सकते। रूस अभी हमारे बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रहा है और हमारे लोगों की जान ले रहा है और वह इस सर्दी में बैलिस्टिक मिसाइलों पर दांव लगा रहा है।

जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि इसीलिए हवाई रक्षा से जुड़े फैसलों को भी तुरंत लागू किया जाना चाहिए। यूक्रेन के आसमान की सुरक्षा में हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story