यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 युवकों की मौत

यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक भीषण सड़क हादसे में शुक्रवार को तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

अमेठी, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक भीषण सड़क हादसे में शुक्रवार को तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोग विपरीत दिशा से आ रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने फरार ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग पर स्थित शिवगंज ग्राम के पास एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति विपरीत दिशा से आ रहे थे, जिनकी वाहन से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना के संबंध में मुंशीगंज थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 4:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story