यूपी ललितपुर में चार युवकों की डूबने से मौत, अयोध्या में तीन लोग लापता

यूपी ललितपुर में चार युवकों की डूबने से मौत, अयोध्या में तीन लोग लापता
उत्तर प्रदेश के ललितपुर और अयोध्या में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। ललितपुर में नहर में नहाते समय डूबने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि अयोध्या स्थित सरयू नदी में तीन युवक डूब गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

ललितपुर/अयोध्या, 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ललितपुर और अयोध्या में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। ललितपुर में नहर में नहाते समय डूबने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि अयोध्या स्थित सरयू नदी में तीन युवक डूब गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

ललितपुर की घटना उस समय घटी, जब नहर में नहा रहे एक युवक को बचाने के लिए कुछ और युवक उसमें कूदे। बताया गया है कि सभी युवक मध्य प्रदेश के वस्त्रावन गांव से शादी समारोह में आए हुए थे। फिर वे अपनी बहन के यहां हर्षपुर गांव पहुंचे थे,जहां वे नहर में नहाने के लिए निकले थे। एक युवक को बचाने के लिए एक-एक कर 5 युवक नहर में कूद गए, जिनमें से 4 युवकों की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचा। अभी एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे फिलहाल, झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

दूसरी घटना अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र में हुई। जानकारी सामने आई कि सरयू नदी में स्नान करते समय कुछ लोग डूब गए थे, जिनमें से तीन युवकों की मौत होने की आशंका है।

अयोध्या एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के अंतर्गत सरयू तट पर कुछ लोग स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान, वे बैरिकेडिंग को पार करके आगे बढ़ गए थे। उनमें से तीन युवक पानी में डूब गए, जिनकी मृत्यु संभावित है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। लापता युवकों की बरामदगी के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक नाव के नदी में डूबने से नाबालिग की मौत हो गई, जबकि कई लोग अभी लापता हैं। हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुपुर पटिया में बीते दिन 9 लोगों को नदी पार करा रही नाव पलटी थी, जिनमें से 6 लोग लापता हो गए। गुरुवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी अर्चना का शव बरामद हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अभी रेस्क्यू में जुटी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 2:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story