यूपी में जदयू के संगठन को मजबूत करेंगे निशांत, 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के घटक दल के रूप में उतरने की तैयारी

यूपी में जदयू के संगठन को मजबूत करेंगे निशांत, 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के घटक दल के रूप में उतरने की तैयारी
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता निशांत कुमार ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना संगठन मजबूत करने के साथ वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जदयू एनडीए के घटक दल के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रयास करेगी।

पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता निशांत कुमार ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना संगठन मजबूत करने के साथ वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जदयू एनडीए के घटक दल के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रयास करेगी।

निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग और पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से वहां एक बैठक आयोजित करने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में वह उत्तर प्रदेश में बैठक करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जदयू मूल रूप से बिहार से जुड़ी पार्टी है, लेकिन देश के दूसरे राज्यों में भी उसका संगठन रहा है।

उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी मूलतः बिहार से जुड़ी है और देश के दूसरे राज्यों में भी हमारा संगठन रहा है। नॉर्थ ईस्ट में एक समय हमारी काफी अच्छी स्थिति थी। देश के दूसरे राज्यों में भी हमारे मंत्री और विधायक रहे हैं। हमारी योजना है कि उत्तर प्रदेश में भी संगठन का विकास हो और हम आगे बढ़ें।"

निशांत कुमार ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी इस चुनाव में उतरने के बारे में सोच रही है और एनडीए के घटक दल के रूप में चुनाव लड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने की दिशा में पार्टी आगे बढ़ रही है।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए निशांत कुमार ने एनडीए के विजयी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवारों ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जिनमें दो सीटें भाजपा और एक सीट जदयू ने जीती है। उन्होंने कहा कि जनता ने उनके पिता, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए की ओर से पिछले 20 वर्षों में किए गए कार्यों के प्रति समर्थन जताने के लिए वोट दिया है।

निशांत कुमार ने कहा कि चुनाव में मिली हार की पार्टी समीक्षा करेगी। यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि किन कारणों से हार हुई और कहां कमियां रह गईं। उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद कमियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story