यूपी 'पूरा एक दे जाना, नेतागिरी मत करना', दफ्तर में रौब झाड़ते बीडीओ पर एफआईआर

यूपी पूरा एक दे जाना, नेतागिरी मत करना, दफ्तर में रौब झाड़ते बीडीओ पर एफआईआर
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) अपने कार्यालय में बैठकर रौब झाड़ते हुए दिखाई दिए। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले को लेकर बीडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) अपने कार्यालय में बैठकर रौब झाड़ते हुए दिखाई दिए। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले को लेकर बीडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दरअसल, कासगंज जिले के पटियाली ब्लॉक से सरकारी सिस्टम को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ही कार्यालय में बैठकर खुलेआम धमकाते और अवैध वसूली की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में बीडीओ की दबंगई साफ तौर पर दिख रही है। वह कुर्सी पर बैठे-बैठे अधीनस्थ कर्मचारी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं, जहां वह कहते हैं, "पूरा एक दे जाना, नोट कर लेना, नेतागिरी मत करना।" इतना ही नहीं, वीडियो में बीडीओ पद की गरिमा को ताक पर रखकर अभद्र और गालियां देते हुए कर्मचारी को सीधे जेल भिजवाने की धमकी भी दे रहे हैं।

सरकारी दफ्तर को अपनी निजी जागीर समझने का यह वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सुभाष चंद्र ने इसे पदीय दायित्वों के विपरीत और भ्रष्टाचार का स्पष्ट प्रमाण माना। डीडीओ की तहरीर पर पटियाली कोतवाली पुलिस ने बीडीओ संजीव कुमार के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एफआईआर के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार को सौंपी गई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और एफआईआर के बाद बीडीओ पर क्या एक्शन होता है। फिलहाल पटियाली से लेकर कासगंज तक यही वीडियो चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story