यूपी पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी हाईकमान को भेजा इस्तीफा

यूपी पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी हाईकमान को भेजा इस्तीफा
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। एक समय में नसीमुद्दीन बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज और मायावती के करीबी नेता माने जाते थे, जिन्होंने बसपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस को भी अलविदा कह दिया है।

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। एक समय में नसीमुद्दीन बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज और मायावती के करीबी नेता माने जाते थे, जिन्होंने बसपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस को भी अलविदा कह दिया है।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी के इस कदम से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल पैदा हो गई है। दरअसल, बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए नसीमुद्दीन को पार्टी ने बड़े मुस्लिम चेहरे के तौर पर लिया था। हालांकि, संगठन से लेकर चुनावों तक में कांग्रेस को उनके नेतृत्व में कोई बढ़त नहीं मिल पाई।

वहीं, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजकर पार्टी छोड़ने को व्यक्तिगत कारणों की वजह बताया है। अपने लिखित इस्तीफे पत्र में सिद्दीकी ने कहा कि वे 'अपरिहार्य कारणों' से अपनी प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों का त्याग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ उनकी कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए वे पार्टी में शामिल हुए थे, वे पूरे नहीं हो रहे थे।

हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नसीमुद्दीन आने वाले समय में चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी ये केवल अटकलें हैं, नसीमुद्दीन की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

नसीमउद्दीन सिद्दीकी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बसपा से की और मायावती सरकार में मंत्रिमंडल मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। अपने जोशीले भाषण और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ के लिए जाने जाने वाले सिद्दीकी ने दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच काफी प्रभाव स्थापित किया है।

पूर्व मंत्री ने बताया कि उनके साथ पूर्व विधायकों समेत करीब 72 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगे कहा कि उनके सहयोगियों से बातचीत चल रही है और भविष्य की रणनीति पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ कांग्रेस छोड़ने वालों में पूर्व विधायक फरहत हसन उर्फ हाजी शब्बन, पूर्व एमएलसी हुस्ना सिद्दीकी, पूर्व विधायक राम जियावन, अफजल सिद्दीकी, समरपाल सिंह, नसीम खां, और नसीम सिद्दीकी आदि नेता शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Jan 2026 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story