यूपी चुनाव 2027 अयोध्या की चार विधानसभा सीटों पर 2022 में भाजपा का रहा दबदबा

यूपी चुनाव 2027  अयोध्या की चार विधानसभा सीटों पर 2022 में भाजपा का रहा दबदबा
अयोध्या की पांच विधानसभा सीटों पर 2022 में हुए चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा था। रूदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या और गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्रों के परिणामों ने जिले की सियासत की तस्वीर साफ कर दी थी। इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। जहां चार सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, वहीं गोसाईंगंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने बाजी मार ली थी।

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अयोध्या की पांच विधानसभा सीटों पर 2022 में हुए चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा था। रूदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या और गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्रों के परिणामों ने जिले की सियासत की तस्वीर साफ कर दी थी। इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। जहां चार सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, वहीं गोसाईंगंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने बाजी मार ली थी।

रूदौली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम चंद्र यादव ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 94,031 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के आनंद सेन को 40,616 मतों के बड़े अंतर से हराया। आनंद सेन को कुल 53,415 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 52,181 वोट मिले। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की उम्मीदवार निर्मला चौधरी को 9,961 वोट प्राप्त हुए और वह चौथे स्थान पर रहीं।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट का चुनाव भी काफी चर्चा में रहा था। यहां भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने कुल 1,03,905 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबा गोरखनाथ को 13,338 वोटों से हराया। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार मीरा देवी तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 14,427 वोट प्राप्त हुए। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश यादव को 3,166 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे थे।

बीकापुर विधानसभा सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। भाजपा उम्मीदवार अमित सिंह चौहान ने कुल 1,07,268 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार फिरोज खान उर्फ गब्बर को 5,560 मतों से हराया था। फिरोज खान को कुल 1,01,708 वोट मिले थे। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार पाठक तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 21,385 वोट प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस की उम्मीदवार रीता को 4,394 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहीं।

अयोध्या विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने जीत का सिलसिला जारी रखा। यहां भाजपा उम्मीदवार वेद प्रकाश गुप्ता ने कुल 1,13,414 वोट हासिल किए और जीत दर्ज की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को 19,990 वोटों से पराजित किया। पवन पांडेय को कुल 93,424 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रवि प्रकाश 17,706 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, चौथे स्थान पर नोटा रहा, जिसे 2,011 मत मिले।

गोसाईंगंज विधानसभा सीट का परिणाम जिले की अन्य सीटों से अलग रहा। यहां तत्कालीन सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने जीत दर्ज की। अभय सिंह को कुल 1,05,863 वोट मिले। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आरती तिवारी को 13,079 मतों से हराया। आरती तिवारी को कुल 92,784 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार राम सागर वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 37,271 वोट मिले।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story