यूपी योगी सरकार में आठ गुना तक बढ़ा आजीविका मिशन का दायरा

यूपी योगी सरकार में आठ गुना तक बढ़ा आजीविका मिशन का दायरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर तेजी से बदल रही है। पहले जहां स्वयं सहायता समूहों की योजनाएं सीमित विकास खंडों तक सिमटी थीं, वहीं अब यह मिशन राज्य के हर कोने में पहुंच चुका है। वर्ष 2013–14 से लेकर 2016–17 तक यह योजना केवल 104 विकास खंडों तक सीमित रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अब इसे प्रदेश के 75 जिलों के 826 विकास खंडों तक विस्तार मिला है। यानी दायरा आठ गुना तक बढ़ चुका है।

लखनऊ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर तेजी से बदल रही है। पहले जहां स्वयं सहायता समूहों की योजनाएं सीमित विकास खंडों तक सिमटी थीं, वहीं अब यह मिशन राज्य के हर कोने में पहुंच चुका है। वर्ष 2013–14 से लेकर 2016–17 तक यह योजना केवल 104 विकास खंडों तक सीमित रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अब इसे प्रदेश के 75 जिलों के 826 विकास खंडों तक विस्तार मिला है। यानी दायरा आठ गुना तक बढ़ चुका है।

योगी सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अभियान चलाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ रही है। इसके जरिए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अब तक एक करोड़ छह लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। कपड़ा, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, सौंदर्य उत्पाद और ऑर्गेनिक खेती जैसे उच्च मूल्य वाले उत्पादों का प्रशिक्षण पाकर महिलाएं अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई पहचान बन रही हैं।

प्रदेश की महिलाएं अब रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन की परिचायक बन चुकी हैं। योगी सरकार का लक्ष्य हर ग्राम पंचायत में ऐसी महिलाओं का उद्यमी नेटवर्क विकसित करना है, जो न केवल खुद कमाए, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे। महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सहायता, विपणन समर्थन और प्रशिक्षण सुविधाएं देने से ग्रामीण आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

विभिन्न जिलों से जुड़े महिला समूह अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं। यूपी में महिला उद्यमिता का यह विस्तार सरकार की 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' दृष्टि को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Feb 2026 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story