सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म, यूपीएससी ने मई भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी किए

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मई 2026 में विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे और परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे, उन उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया है। हालांकि, आयोग की ओर से चुने गए उम्मीदवारों को डाक से अलग-अलग भी सूचित कर दिया गया है।
आयोग ने जिन विभागों में रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्त के लिए भर्ती निकाली थी, उनमें वैज्ञानिक 'बी' (बैलिस्टिक्स) - केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय, गृह मंत्रालय; रिसर्च ऑफिसर (नेचुरोपैथी) - आयुष मंत्रालय; सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइन्स - इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स, खान मंत्रालय; लीगल ऑफिसर (ग्रेड-I) - लीगल एंड ट्रीटीज डिवीज़न, विदेश मंत्रालय; वैज्ञानिक अधिकारी (केमिकल)- नेशनल टेस्ट हाउस, उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; सिविल हाइड्रोग्राफिक अधिकारी - नौसेना मुख्यालय, नागरिक कार्मिक निदेशालय, रक्षा मंत्रालय; जूनियर तकनीकी अधिकारी - नौसेना मुख्यालय, नागरिक कार्मिक निदेशालय, रक्षा मंत्रालय; स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (बायो-केमिस्ट्री) - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (माइक्रोबायोलॉजी या बैक्टीरियोलॉजी) - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; साइंटिस्ट 'बी' (सिविल इंजीनियरिंग), सेंट्रल सॉइल एंड मैटेरियल्स रिसर्च स्टेशन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय; ट्रेनिंग ऑफिसर (महिलाओं की ट्रेनिंग को छोड़कर) (ड्राफ्ट्समैन सिविल) - ट्रेनिंग महानिदेशालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय; डिविजनल मेडिकल ऑफिसर, ओटो-राइनो-लैरिंजोलॉजी (ईएनटी), रेलवे मंत्रालय; मंडलीय चिकित्सा अधिकारी (मनोचिकित्सा) - रेल मंत्रालय; डायलिसिस मेडिकल ऑफिसर - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (न्यूरो-सर्जरी)- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैलिस्टिक्स)- सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरीज, फोरेंसिक साइंस सर्विसेज निदेशालय, गृह मंत्रालय; असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी (ऑक्यूपेशनल हेल्थ) ग्रेड-I, माइन्स सेफ्टी महानिदेशालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय; स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) गायनेकोलॉजी, नई दिल्ली - म्युनिसिपल काउंसिल; असिस्टेंट प्रोफेसर (प्लांट साइंस), जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, अंडमान और निकोबार प्रशासन; और असिस्टेंट प्रोफेसर (जूलॉजी), जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, अंडमान और निकोबार प्रशासन शामिल थे।
यूपीएससी ने मई-2026 भर्ती परिणाम जारी करने के साथ यह स्पष्ट किया कि अन्य उम्मीदवारों के आवेदनों पर भी उचित रूप से विचार किया गया, लेकिन खेद है कि उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाना या पद के लिए उनकी सिफारिश करना संभव नहीं हो सका।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 July 2026 5:46 PM IST












