यूपीएसएसएससी भर्ती अलर्ट 2026 वन रक्षक समेत 708 पदों पर वैकेंसी, 30 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

यूपीएसएसएससी भर्ती अलर्ट 2026 वन रक्षक समेत 708 पदों पर वैकेंसी, 30 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) और वन्य जीव रक्षक (वाइल्ड लाइफ गार्ड) के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना की है।

लखनऊ, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) और वन्य जीव रक्षक (वाइल्ड लाइफ गार्ड) के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना की है।

यूपीएसएसएससी ने जिन 708 पदों पर रिक्तियां निकाली है, उनमें वन रक्षक (सामान्य चयन) के 318, वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) के 10, वन रक्षक (विशेष चयन) के 329, और वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन) के 51 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन कैंडिडे्ट्स से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में संशोधन करने की सुधार विंडो 27 जून तक सक्रिय रहेगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), चिकित्सा परीक्षण, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 19,900 से 63,200 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 25 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story