यूपीएसएसएससी भर्ती हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर होगी नियुक्ति, जानें आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

यूपीएसएसएससी भर्ती हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर होगी नियुक्ति, जानें आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन हवलदार प्रशिक्षक के कुल रिक्त 209 पदों पर पात्र उम्मीदवारों के चयन हेतु देश के नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन हवलदार प्रशिक्षक के कुल रिक्त 209 पदों पर पात्र उम्मीदवारों के चयन हेतु देश के नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

इन पोस्ट में अनारक्षित के 88, अनुसूचित जाति के 39, अनुसूचित जनजाति के 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के 57 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 20 पद शामिल हैं।

यूपीएसएसएससी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार हवलदार प्रशिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकेंगे। वहीं, जिन आवेदकों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में सुधार करने का विंडो 16 जुलाई तक सक्रिय रहेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट का पीईटी-2025 की परीक्षा में उपस्थित होना और यूपीएसएसएससी से स्कोर कार्ड प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास हिंदी भाषा का पर्याप्त ज्ञान भी होना जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी या 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 25 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलतापूर्वक शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन पीईटी-2025 के मानकीकृत स्कोर के आधार पर आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदकों को भर्ती से विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2026 9:53 PM IST

Tags

Next Story