उरूमची में एससीओ डिजिटल अर्थव्यवस्था फोरम का आयोजन होगा

उरूमची में एससीओ डिजिटल अर्थव्यवस्था फोरम का आयोजन होगा
चीन राष्ट्रीय डेटा प्रशासन से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, ‘डिजिटल कनेक्टिविटी, स्मार्ट भविष्य’ विषय पर 2026 शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) डिजिटल अर्थव्यवस्था फोरम 14 से 16 सितंबर तक पश्चिमोत्तर चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरूमची में आयोजित किया जाएगा।

बीजिंग, 19 अगस्त (आईएएनएस)। चीन राष्ट्रीय डेटा प्रशासन से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, ‘डिजिटल कनेक्टिविटी, स्मार्ट भविष्य’ विषय पर 2026 शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) डिजिटल अर्थव्यवस्था फोरम 14 से 16 सितंबर तक पश्चिमोत्तर चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरूमची में आयोजित किया जाएगा।

इस फोरम का आयोजन चीनी राष्ट्रीय डेटा प्रशासन और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसका उद्देश्य डिजिटल परिवर्तन, डिजिटल अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास और डेटा संसाधनों से मूल्य सृजन जैसे मुद्दों पर संवाद को बढ़ावा देना है। साथ ही, एससीओ देशों के बीच डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के लिए सहमति बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय डेटा प्रशासन के उप प्रशासक यू यिंग ने बताया कि फोरम में एससीओ सदस्य देशों के सरकारी अधिकारी, प्रतिष्ठित थिंक टैंक, प्रमुख उद्यमों, विश्वविद्यालयों और उद्योग संघों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें करीब 500 लोग भाग लेंगे, जिनमें 200 से अधिक विदेशी अतिथि होंगे।

फोरम के दौरान मंत्रिस्तरीय स्तर की एक बंद दरवाजे वाली बैठक भी होगी। इसका उद्देश्य अंतर सरकारी संवाद को मजबूत करना और व्यावहारिक सहयोग के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। इस बैठक में ‘एससीओ डिजिटल अर्थव्यवस्था क्षेत्र 2026 से 2027 के लिए सहयोग की प्रमुख वस्तुओं की सूची’ तैयार की जाएगी, जो आगे सहयोग को बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश देगी।

इसके अलावा, फोरम में चार विषय आधारित सत्र होंगे। इनमें डिजिटल कनेक्टिविटी, डिजिटल व्यापार एवं कॉरिडोर अर्थव्यवस्था, डिजिटल उद्योग अनुप्रयोग तथा डिजिटल शासन एवं क्षमता निर्माण शामिल हैं। इसके साथ ही, इंटरैक्टिव प्रदर्शनियां, आपूर्ति और मांग मिलन कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय दौरे जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य फोरम में बनी सहमति और हासिल किए गए परिणामों को जमीन पर लागू करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2026 11:11 PM IST

Tags

Next Story