दुर्घटना: अमेरिका में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक लापता

कोलंबस, 19 मई (आईएएनएस)। ओहियो के फ्रेमोंट में एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से कई पैदल यात्रियों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति लापता हो गया है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी है।
फ्रेमोंट शहर के माइल्स न्यूटन ब्रिज के पास यह घटना रविवार की शाम 7 बजे के आसपास घटी। यह शहर टोलेडो और क्लीवलैंड के बीच एरी झील के किनारे स्थित है। फ्रेमोंट पुलिस विभाग ने लापता व्यक्ति की खोज शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस मुख्य रूप से सैंडुस्की नदी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
फ्रेमोंट के मेयर डैनी सांचेज ने दो मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक व्यस्क थे। मृतकों की पहचान तब तक जारी नहीं की जाएगी जब तक उनकी डेड बॉडी उनके परिजनों को सौंप न दी जाए। मेयर ने इस घटना में किसी और व्यक्ति के घायल होने या फिर कितने व्यक्तियों को चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है, इस पर कोई विवरण नहीं दिया।
हादसे के तुरंत बाद, अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य और लापता व्यक्ति को ढूंढने के उद्देश्य से तुरंत माइल्स न्यूटन ब्रिज को बंद कर दिया।
फ्रेमोंट पुलिस ने 'एक्स' पर एक सार्वजनिक सलाह जारी की, जिसमें निवासियों और आसपास के लोगों से क्षेत्र में आने से बचने का आग्रह किया गया क्योंकि ताकि वहां राहत कार्य में लगे कर्मचारियों को परेशानी न हो।
घटना के कारण और परिस्थितियों की जांच जारी है। अधिकारियों ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि ट्रेन के गुजरने के समय कितने लोग पटरियों पर या उसके आस-पास थे। इस घटना पर कई कानूनी और आपातकालीन एजेंसियों की प्रतिक्रिया आई है।
घटना ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि अधिकारी लापता व्यक्ति के लिए तलाश अभियान चला रहे हैं। साथ ही उन कारणों का पता लगाने की कोशिश भी कर रही हैं जिसकी वजह से यह त्रासदी हुई। परिवारों को सूचित किए जाने और पुलिस द्वारा आगे के विवरणों की पुष्टि किए जाने के बाद ही इस घटना से जुड़ी और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 May 2025 11:27 AM IST