उत्तर प्रदेश दौरे पर सीआरपीएफ महानिदेशक ने डीजीपी राजीव कृष्ण से की मुलाकात, सुरक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश दौरे पर सीआरपीएफ महानिदेशक ने डीजीपी राजीव कृष्ण से की मुलाकात, सुरक्षा सहयोग पर हुई चर्चा
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणालियों और अनुभवों को साझा किया।

लखनऊ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणालियों और अनुभवों को साझा किया।

सीआरपीएफ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, महानिदेशक जीपी सिंह और उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के बीच हुई बैठक में आपसी हितों के विषयों पर रचनात्मक चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।

मुलाकात के बाद जीपी सिंह ने अपने व्यक्तिगत एक्स अकाउंट पर डीजीपी राजीव कृष्ण के लिए संदेश साझा करते हुए लिखा, "मित्र, बैचमेट और सहयोगी। आपसे मिलना हमेशा सुखद रहता है। मां कामाख्या की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।"

इससे पहले सीआरपीएफ महानिदेशक ने अमेठी स्थित सीआरपीएफ परिसर का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रशिक्षण और जवानों के कल्याण से जुड़ी कई नई आधारभूत सुविधाओं का उद्घाटन किया।

सीआरपीएफ के अनुसार, जी.पी. सिंह ने आरटीसी अमेठी में नव-निर्मित भवनों का उद्घाटन किया। इनमें क्वार्टर गार्ड एवं बिन टाइप मैगजीन, प्रशासनिक भवन, स्टोर ब्लॉक, मनोरंजन क्लब, ऑडियो-विजुअल कक्ष और अधीनस्थ अधिकारियों के मेस शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने जीसी अमेठी के गैस गोदाम का भी उद्घाटन किया।

दौरे के दौरान महानिदेशक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति बल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए एक पौधा भी लगाया। सीआरपीएफ ने कहा कि हरित और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

अपने उत्तर प्रदेश दौरे पर सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने यूपी के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से मुलाकात की। इस बैठक में यूपी सरकार और सीआरपीएफ के बीच आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 11:40 PM IST

Tags

Next Story