उत्तर प्रदेश सीतापुर में खाली हुआ शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, प्रशासन ने लिया कब्जा

उत्तर प्रदेश सीतापुर में खाली हुआ शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, प्रशासन ने लिया कब्जा
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी को यह कार्यालय खाली करना पड़ा है।

सीतापुर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी को यह कार्यालय खाली करना पड़ा है।

शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय को लेकर प्रशासन की ओर से जारी नोटिस का समय शनिवार को पूरा होने के बाद उसे कब्जा लिया गया। शनिवार को एसडीएम सदर जनार्दन प्रसाद, ईओ नगर पालिका विकास कुमार, तहसीलदार सदर अजीत जायसवाल और लेखपाल अंजनी कुमार समेत प्रशासन की टीम सीतापुर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में कार्यालय पहुंची।

नजूल जमीन पर बनी यह जगह खाली पाई गई और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने इसे सील कर दिया। एसडीएम सदर जनार्दन प्रसाद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि इस कार्यालय में कोई सामान नहीं मिला है। यह पूरी तरह से खाली मिला।

एसडीएम ने बताया कि यह नजूल की संपत्ति है। नगरपालिका ने नोटिस जारी किया था, जिसकी समयावधि पूरी हो गई। ये लोग (कांग्रेस समर्थक) हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके क्रम में नोटिस की समयावधि पूरी होने के बाद नगरपालिका ने कब्जा किया है।

नजूल भूमि को लेकर प्रशासन ने कांग्रेस पदाधिकारियों को 15 दिन में आपत्ति दर्ज करने का नोटिस जारी किया था। आपत्ति में कोई भी अहम दस्तावेज नहीं मिल सके। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय को खाली करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस पीरियड में कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट का रुक किया, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इसे खाली कराकर कब्जा लिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Aug 2026 10:10 AM IST

Tags

Next Story