उत्तर प्रदेश सुलतानपुर में खनन व राजस्व टीम पर हमले के मामले में पांच अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

सुलतानपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर पुलिस ने खनन व राजस्व टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में वांछित चल रहा बदमाश राहुल सिंह भी शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान तीन अपराधियों के पैरों में गोली लगी है, जिसके कारण घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार की रात अवैध खनन की सूचना पर खनन और राजस्व टीम कार्रवाई करने गई थी, जहां बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार समेत दो लेखपाल घायल हुए थे।
अधिकारियों ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम की ओर से सुबह करीब 5 बजे हुई मुठभेड़ में एक वांछित अभियुक्त राहुल सिंह को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश राहुल सिंह के पैर में गोली लगी है। बदमाश एक पास से अवैध पिस्टल, कारतूस और स्कार्पियो कार बरामद हुई है।
जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में राहुल घायल हुए, जिसे बाद में एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि राहुल पर कई मामलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश राहुल सिंह नगर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया गांव का निवासी है।
उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस टीम ने राहुल के साथ-साथ उसके दो साथी नौशाद और मनोज को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से .32 बोर पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि इसी खनन के प्रकरण के मामले में पुलिस ने थाना अखंडनगर क्षेत्र में दो अन्य अभियुक्तों को सुबह करीब 8.45 बजे मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध देशी तमंचे (.315 व .12 बोर) और कारतूस बरामद हुए। इन आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और प्रशांत सिंह के रूप में हुई है। ये मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
