उत्तराखंड अपराधियों की पनाहगार बन गया, सड़कों पर हत्याएं हो रहीं शिशुपाल सिंह

उत्तराखंड अपराधियों की पनाहगार बन गया, सड़कों पर हत्याएं हो रहीं शिशुपाल सिंह
कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह और विधायक प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड सरकार पर भ्रष्टाचार, एलपीजी की कमी और कानून-व्यवस्था को चरमराने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

देहरादून, 31 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह और विधायक प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड सरकार पर भ्रष्टाचार, एलपीजी की कमी और कानून-व्यवस्था को चरमराने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिशुपाल सिंह ने आईएएनएस से कहा कि राहुल गांधी जनता के साथ जुड़े रहते हैं। जब भी कुछ गलत होते देखते हैं तो अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उत्तराखंड को लेकर राहुल गांधी हमेशा से संवेदनशील रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड, पेपर लीक प्रकरण को मुखरता के साथ राहुल गांधी ने उत्तराखंड की आवाज को उठाया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपराधियों की पनाहगार बन गया है। कहीं सड़कों पर हत्याएं हो रही हैं, कहीं गला रेता जा रहा है, कहीं बोरियों में लाश मिल रही है, कहीं खुलेआम गोलीबारी हो रही है। पुलिस प्रशासन मूक-दर्शक बना हुआ है। कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है, उसके बाद भी इस तरह से दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं।

विधायक प्रीतम सिंह ने एलपीजी को लेकर आईएएनएस कहा कि उत्तराखंड में गैस की कमी है। कुछ दिनों बाद प्रदेश में भी लाइन लगेगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। विधानसभा में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति पर हमने बात कही थी। सरकार मजबूत कानून व्यवस्था का दावा करती है, लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां पर आए दिन हत्याएं हो रही हैं। बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को सरकार रोकने में पूरी तरह से असफल हो रही है।

वहीं, हाल ही में कई भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सीएम ने कहा कि वे भाजपा में नहीं थे। इसको लेकर विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि अगर वो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो भाजपा और सरकार में इतनी बेचैनी क्यों है? भाजपा की बेचैनी स्पष्ट दिखाई दे रही है। 2027 में उत्तराखंड में परिवर्तन के संकेत हैं। अभी तो ये शुरुआत है, भाजपा और सरकार देखे कि क्या होता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 9:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story