उत्तराखंड रुद्रपुर में पोक्सो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड रुद्रपुर में पोक्सो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामजद एक आरोपी गिरफ्तार
ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नाबालिग से जुड़े पोक्सो एक्ट के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी बताए जा रहे एक किशोर को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।

ऊधमसिंह नगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नाबालिग से जुड़े पोक्सो एक्ट के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी बताए जा रहे एक किशोर को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया।

जांच के आधार पर पुलिस ने मनोज कुमार (32) को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 16/17 भी बढ़ाई गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और विवेचना जारी है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों को चिह्नित किया गया है। एक नाबालिग आरोपी को संरक्षण में लिया गया है। जबकि होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उन आरोपियों को भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 3:31 PM IST

Tags

Next Story