वास्को द गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार

वास्को द गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार
ब्राजील के फुटबॉल क्लब वास्को द गामा ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी फकुंडो कोलिडियो को साइन करने के लिए रिवर प्लेट क्लब के साथ समझौता किया है। रियो डी जनेरियो में मेडिकल टेस्ट के बाद 26 वर्षीय खिलाड़ी ने दिसंबर 2029 तक के लिए क्लब संग कॉन्ट्रैक्ट करने पर सहमति जताई है।

रियो डी जनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबॉल क्लब वास्को द गामा ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी फकुंडो कोलिडियो को साइन करने के लिए रिवर प्लेट क्लब के साथ समझौता किया है। रियो डी जनेरियो में मेडिकल टेस्ट के बाद 26 वर्षीय खिलाड़ी ने दिसंबर 2029 तक के लिए क्लब संग कॉन्ट्रैक्ट करने पर सहमति जताई है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वास्को द गामा ने अपने सोशल मीडिया पर कोलिडियो की क्लब की काली और सफेद शर्ट पहने हुए एक फोटो के साथ इस खबर की पुष्टि की।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि वास्को इस अटैकर के इकोनॉमिक राइट्स (आर्थिक अधिकारों) के 50 प्रतिशत हिस्से के लिए 4.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा। बाकी 50 प्रतिशत खरीदने का विकल्प भी उसके पास होगा। 2023 में इंटर मिलान से आने के बाद कोलिडियो ने रिवर प्लेट क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 86 मैच खेले।

यह कदम वास्को क्लब द्वारा पेड्रो इमैनुएल को अपना नया मैनेजर नियुक्त करने के कुछ हफ्ते बाद उठाया गया है। 51 वर्षीय इमैनुएल ने दिसंबर 2027 तक चलने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और उनके साथ सहायक कोच रुई गोम्स और पेड्रो कोरिया भी शामिल होंगे।वास्को द गामा क्लब ने एक बयान में कहा, "कोच शनिवार से रोजमर्रा की गतिविधियों में शामिल होने के लिए काम शुरू करेंगे और सोमवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"

इमैनुएल ने रेनाटो गौचो की जगह ली है, जिन्हें खराब नतीजों के कारण पिछले महीने क्लब ने पद से हटा दिया गया था। इमैनुएल कोयम्ब्रा, एस्टोरिल, अल्मेरिया, अल-ऐन और अल-नस्र जैसे फुटबॉल क्लबों की अगुवाई कर चुके हैं। चार बार चैंपियन रह चुका वास्को द गामा क्लब रेलीगेशन (निचली लीग में जाने) से बचने की लड़ाई लड़ रहा है; उसने सीजन के पहले 18 मैचों में सिर्फ 20 अंक हासिल किए हैं।

क्लब डी रेगाटास वास्को द गामा जो शुरू में एक रोइंग क्लब था और बाद में एक मल्टी-स्पोर्ट क्लब बन गया, अब मुख्य रूप से अपनी पुरुष फुटबॉल टीम के लिए जाना जाता है। यह क्लब वर्तमान में ब्राजील फुटबॉल लीग सिस्टम के टॉप टियर 'कैम्पियोनाटो ब्रासीलेइरो सेरी ए' और रियो डी जनेरियो राज्य की प्रमुख लीग 'कैम्पियोनाटो कैरियोका' में खेलता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 2:21 PM IST

Tags

Next Story