वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, पोते विनायक की राजनीति में संभावित एंट्री पर चर्चा

वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, पोते विनायक की राजनीति में संभावित एंट्री पर चर्चा
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका परिवार सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से म‍िलने पहुंचा। इस दौरान राजे के साथ उनके पर‍िवार के सदस्‍य भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद स‍ियासी गल‍ियारों में हलचल शुरू हो गई है।

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका परिवार सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से म‍िलने पहुंचा। इस दौरान राजे के साथ उनके पर‍िवार के सदस्‍य भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद स‍ियासी गल‍ियारों में हलचल शुरू हो गई है।

पीएम मोदी के साथ वसुंधरा राजे और उनके परिवार की मुलाकात को वैसे तो शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेक‍िन सियासी गलियारों में इस बैठक की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मुलाकात के फोटो काफी वायरल हो रहे हैं।

वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह साल 2023 के विधानसभा चुनाव में चर्चाओं में आए थे। विनायक ने साल 2023 में पहली बार मतदान किया था। वहीं, वह अपनी दादी के चुनावी कैंपेन में भी कुछ स्थानों पर नजर आए थे।

आपको बता दें कि विनायक प्रताप सिंह अपनी बॉडी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और वह इसे लेकर एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विनायक से काफी खास बातचीत करते दिखे।

माना जा रहा है कि विनायक प्रताप सिंह अपनी दादी वसुंधरा राजे की विरासत की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। चर्चा हो रही है क‍ि व‍िनायक राजनीति में जल्द ही एंट्री कर सकते हैं।

बता दें, विनायक प्रताप सिंह फिटनेस को लेकर काफी सजग और जागरूक हैं; वह जिमिंग के साथ-साथ ओपन एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। विनायक दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 March 2026 12:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story