विधेयक के पारित होने से संसद में महिलाओं की आवाज गूंजेगी राजेश कुमार पात्रो

विधेयक के पारित होने से संसद में महिलाओं की आवाज गूंजेगी राजेश कुमार पात्रो
सरकारी वकील राजेश कुमार पात्रो ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। देश में एक के बाद एक प्रगति वाली चीजें होती जा रही हैं। महिला रसोईं घर तक अपने आप को सीमित न करें, वे आगे आएं और अच्छा काम करें।

गजपति, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी वकील राजेश कुमार पात्रो ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। देश में एक के बाद एक प्रगति वाली चीजें होती जा रही हैं। महिला रसोईं घर तक अपने आप को सीमित न करें, वे आगे आएं और अच्छा काम करें।

राजेश कुमार पात्रो ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भी महिलाओं का योगदान रहा था। चारों ओर राइट टू इक्वलिटी। इस विधेयक के पारित होने से संसद में महिलाओं की आवाज गूंजेगी। महिलाओं के लिए संसद और विधानसभा में आरक्षण सही है। महिलाओं को 33 के बजाय 50 प्रतिशत आरक्षण कर देना चाहिए।

प्रोफेसर भारती पाणिग्राही ने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने और शासन-प्रशासन में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह समय की मांग है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे तो जरूर एक परिवर्तन आएगा, क्योंकि एक महिला ही दूसरी महिला की मानसिक स्थिति को समझ सकती है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की काबिलियत को परखना है। पीएम मोदी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं। इस बिल के पारित होने से देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। हम सब को पीएम मोदी पर विश्वास है। अगर यह विधेयक पारित हुआ तो नया इतिहास बनेगा। सुषमा स्वराज और निर्मता सीतारमण जैसी महिलाओं ने अपनी काबिलियत दिखाई है। ऐसे ही बाकी महिलाओं को मौका मिलना चाहिए।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित शशि सोनी और भीमाव्वा डोड्डाबलाप्पा शिल्लेक्याथारा ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और उन्होंने देश भर की महिलाओं से आगे आने तथा राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 11:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story