विजय एंटनी की 'अप्पा कुट्टी' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज

विजय एंटनी की अप्पा कुट्टी को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज
गायक और अभिनेता विजय एंटनी की आगामी बहुप्रतीक्षित इमोशनल-एक्शन ड्रामा फिल्म 'अप्पा कुट्टी' को रिलीज के लिए यू/ए सर्टिफिकेट के साथ क्लियर कर दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। गायक और अभिनेता विजय एंटनी की आगामी बहुप्रतीक्षित इमोशनल-एक्शन ड्रामा फिल्म 'अप्पा कुट्टी' को रिलीज के लिए यू/ए सर्टिफिकेट के साथ क्लियर कर दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

अभिनेता विजय एंटनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, उससे साफ हो गया कि फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सेंसर बोर्ड को उनके जिम्मेदारी भरे काम के लिए धन्यवाद। रिटन एंड डायरेक्टेड बाय।"

फिल्म की कहानी को मु. मारन ने लिखा और निर्देशित किया है, जो अपनी भावनात्मक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में विजय एंटनी के अलावा प्रीति असरानी, लिथन्या, बागवती पेरुमल (बक्स), हरिप्रिया इसाई, अरुवी मधन, चित्रा लक्ष्मणन, श्रीजा रवि, वेट्टई मुथुकुमार, जेनसन दिवाकर, मुरुगानंथम, मुन्नार रमेश, लिस्सी एंटनी, कुमार नटराजन, विजयन, प्रवीणा, हरिता और हरिप्रिया जैसे मजबूत कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे।

पहले यह फिल्म दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हालिया अपडेट के अनुसार यह फिल्म अब 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए खतरनाक और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से लड़ता है।

विजय एंटनी इस फिल्म में एक ऐसे रोल में नजर आएंगे, जिसमें इमोशनल डेप्थ और एक्शन दोनों की झलक मिलेगी। फिल्म की टेक्निकल टीम भी काफी मजबूत है। फिल्म का म्यूजिक खुद विजय एंटनी ने दिया है और उन्होंने ही फिल्म की एडिटिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी राजीव राजेंद्रन ने की है, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन ए. राजा का है। फिल्म के कॉस्ट्यूम जी. अनुषा मीनाक्षी ने डिजाइन किए हैं और स्टंट्स राजशेखर ने किए हैं। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story