शादी की 26वीं सालगिरह पर बोलीं खुशबू सुंदर, 'रिश्ते में कई मुश्किलें आईं, फिर भी हमने साथ नहीं छोड़ा'

शादी की 26वीं सालगिरह पर बोलीं खुशबू सुंदर, रिश्ते में कई मुश्किलें आईं, फिर भी हमने साथ नहीं छोड़ा
फिल्मी दुनिया में कई रिश्ते बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो समय की हर कसौटी पर खरे उतरते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर और उनके पति व प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुंदर सी का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। दोनों की शादी को अब 26 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर खुशबू के अलावा, उनके करीबी दोस्त और तेलुगु सिनेमा के फिल्म निर्देशक और अभिनेता विशु विश्वनाथ ने भी खास पोस्ट साझा किए, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

चेन्नई, 9 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में कई रिश्ते बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो समय की हर कसौटी पर खरे उतरते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर और उनके पति व प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुंदर सी का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। दोनों की शादी को अब 26 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर खुशबू के अलावा, उनके करीबी दोस्त और तेलुगु सिनेमा के फिल्म निर्देशक और अभिनेता विशु विश्वनाथ ने भी खास पोस्ट साझा किए, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अभिनेता विशु विश्वनाथ ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूशबू सुंदर और सुंदर सी की शादी की तस्वीर साझा की, जिसमें वह दोनों के साथ कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''शादी की सालगिरह मुबारक हो। आप मेरे पसंदीदा कपल हो। भगवान आप पर अपनी कृपा बनाए रखे।''

इस पोस्ट के कमेंट में खूशबू सुंदर ने धन्यवाद लिखा।

वहीं, शादी की सालगिरह पर खुशबू सुंदर ने अपने पति सुंदर सी के साथ बिताए 26 सालों की शादीशुदा जिंदगी को याद किया। उन्होंने लिखा, ''एक पति और पत्नी के रूप में 26 साल का सफर मेरे लिए बहुत खास रहा है। यह सफर मस्ती भरा और यादगार रहा। इन सालों में मैंने जिंदगी के कई रंग देखे हैं। कभी मुझे ढेरों प्यार मिला तो कभी ऐसे मुश्किल पल भी आए जब हालात बहुत कठिन हो गए थे, लेकिन इन सबके बावजूद हमने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।''

खुशबू ने अपने पोस्ट में आगे कहा, ''हमारे रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत यह रही कि हम दोनों को हमेशा यह भरोसा था कि हम हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। शादी के इतने लंबे समय में कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए, और कई बार दोनों को दुख और दर्द का सामना भी करना पड़ा। कई ऐसे पल आए जब हम रोए भी, लेकिन हर बार हमने एक-दूसरे को संभाला और साथ दिया।''

उन्होंने आगे कहा, "इन सभी अनुभवों ने हमारे रिश्ते को और मजबूत बना दिया। हमने मिलकर एक खूबसूरत दुनिया बनाई है। यह मेरे लिए कोकून (घोंसला) की तरह है। मैं इस रिश्ते को हमेशा इसी तरह संभालकर रखूंगी और आगे भी आपके साथ मजबूती से खड़ी रहूंगी। शादी की सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यारे पति। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 March 2026 8:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story