विरोधी कोई भी हो, मेरे लिए बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी पीवी सिंधु

विरोधी कोई भी हो, मेरे लिए बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी पीवी सिंधु
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने आयरलैंड की सोफिया नोबल को 21-7, 21-11 से मात देकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में शानदार शुरुआत की। सोमवार को जीत के साथ अपने अभियान की शुरू करने के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट ने कहा है कि विरोधी कोई भी हो, उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी है।

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने आयरलैंड की सोफिया नोबल को 21-7, 21-11 से मात देकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में शानदार शुरुआत की। सोमवार को जीत के साथ अपने अभियान की शुरू करने के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट ने कहा है कि विरोधी कोई भी हो, उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी है।

इस जीत के साथ सिंधु ने विमेंस सिंगल्स के 'राउंड ऑफ 32' में जगह बना ली है। अब भारतीय खिलाड़ी का सामना 'राउंड ऑफ 32' में कनाडा की दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी वेन यू झांग से होगा।

जीत के बाद सिंधु ने पत्रकारों से कहा, "बेशक मैं उनके (सोफिया नोबल) साथ पहली बार खेल रही थी, और मेरे लिए सबसे अहम बात यह थी कि मैं अपने खेल और अपने खेलने के तरीके पर ध्यान दूं। मैं भारत में कोर्ट पर उतरने के लिए बहुत उत्साहित थी, इसलिए कोर्ट पर आना और लोगों को मुझे चीयर करते और सपोर्ट करते देखना बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। विरोधी कोई भी हो, मेरे लिए बस अपना खेल खेलना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी था।"

उन्होंने कहा, "यहां पहला मैच था। मेरे लिए कोर्ट की स्थितियों के हिसाब से ढलना और यह देखना जरूरी था कि कोर्ट और शटल कैसा बर्ताव करती है। मैं असल में यही समझने की कोशिश कर रही थी कि हालात कैसे हैं। जाहिर है, हम अपना सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खेलेंगे, लेकिन कभी-कभी जब आप कोर्ट पर उतरते हैं, तो आपको कोर्ट की स्थितियों को समझना होता है। तो आज मेरे दिमाग में सबसे पहले यही बात आई, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने इसे अच्छे से संभाला और कोर्ट की स्थितियां काफी अच्छी हैं।"

टूर्नामेंट के आयोजन की तारीफ करते हुए सिंधु ने कहा, "हालात चाहे जैसे भी हों, वॉलंटियर्स, सपोर्ट स्टाफ, सरकार और निश्चित रूप से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बहुत मेहनत की है। मैं उनकी तारीफ करती हूं, क्योंकि भले ही पहले बहुत-सी बातें सुनी गई हों, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने जो काम किया और उसे जिस तरह से अंजाम दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। हम यहां बेहतरीन सुविधाएं देख रहे हैं - पानी की व्यवस्था से लेकर वॉशरूम, चेंजिंग रूम और कोर्ट की स्थितियों तक - सब कुछ शानदार ढंग से किया गया है। हर जगह लोग मौजूद हैं जो हमें रास्ता बता रहे हैं, इसलिए यह वाकई बहुत अच्छा है। वॉलंटियर्स और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया को इतना बढ़िया काम करने के लिए धन्यवाद।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Aug 2026 8:14 PM IST

Tags

Next Story