विश्व व्यापार रिपोर्ट 2026 पर शांगहाई में संगोष्ठी, चीनी संस्करण जारी

बीजिंग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। 9वें होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के उप-मंच के रूप में ‘विश्व व्यापार रिपोर्ट 2026’ पर संगोष्ठी तथा रिपोर्ट के चीनी संस्करण के विमोचन कार्यक्रम शुक्रवार सुबह पूर्वी चीन के शांगहाई में आयोजित किया गया। विश्व व्यापार संगठन सचिवालय तथा देश-विदेश के राजनीतिक, औद्योगिक और शैक्षणिक क्षेत्रों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस वर्ष की रिपोर्ट का विषय 'महत्वपूर्ण मोड़ पर विश्व व्यापार व्यवस्था' है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को मजबूत किया जाए, तो वर्ष 2050 तक वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद आधारभूत परिदृश्य की तुलना में लगभग 2.9 प्रतिशत अधिक हो सकता है, यानी करीब 30 खरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हो सकती है, और वैश्विक निर्यात 17.9 प्रतिशत बढ़ सकता है। रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि देश कार्रवाई नहीं करते और बहुपक्षीय व्यापार नियम कमजोर होते रहे, तो वैश्विक उत्पादन अधिकतम लगभग 10 प्रतिशत तक घट सकता है।
प्रतिभागियों ने सामान्य रूप से माना कि बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के विकास और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में अपरिहार्य भूमिका निभाती है। वर्तमान में एकपक्षवाद, संरक्षणवाद, विकास अंतराल और तकनीकी क्रांति जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए सदस्यों को आपसी विश्वास और सहयोग बढ़ाना चाहिए तथा विश्व व्यापार संगठन के सुधार को अधिक न्यायसंगत और उचित दिशा में बढ़ावा देते हुए वैश्विक आर्थिक वृद्धि और सतत विकास में अधिक योगदान देना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
