'विश्व महापौर संवाद-शीश्वांगपान्ना' में हरित विकास पर चर्चा

विश्व महापौर संवाद-शीश्वांगपान्ना में हरित विकास पर चर्चा
'विश्व महापौर संवाद-शीश्वांगपान्ना- 2026' कार्यक्रम मंगलवार से गुरुवार तक दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के शीश्वांगपान्ना ताई जातीय स्वायत्त प्रिफ़ेक्चर में आयोजित किया गया।

बीजिंग, 16 जुलाई (आईएएनएस)। 'विश्व महापौर संवाद-शीश्वांगपान्ना- 2026' कार्यक्रम मंगलवार से गुरुवार तक दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के शीश्वांगपान्ना ताई जातीय स्वायत्त प्रिफ़ेक्चर में आयोजित किया गया।

'वर्षावन और घर: सह-अस्तित्व, सह-निर्माण, साझाकरण' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य मंच, स्थलीय दौरे और अन्य गतिविधियाँ शामिल थीं, जिनमें ग्रामीण पुनरुद्धार, विशेष उद्योग विकास और पारिस्थितिक संरक्षण पर आदान-प्रदान किया गया।

शीश्वांगपान्ना वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जैव विविधता हॉटस्पॉट है, जिसमें विश्व का सबसे बड़ा संरक्षित उष्णकटिबंधीय वर्षावन पारिस्थितिकी तंत्र है। यह चीनी जंगली एशियाई हाथियों का घर है, जहां चीन का पहला 'एशियाई हाथी निगरानी एवं चेतावनी केंद्र' स्थापित किया गया है।

बुधवार को, विश्व महापौर संवाद में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के मेहमानों ने शीश्वांगपान्ना के हरित क्षेत्रों का दौरा किया। चिंगहोंग शहर के मेंगहान कस्बे के सानमान गांव में, लाओस, म्यांमार और अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने चीनी ग्रामीण पुनरुद्धार को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

साथ ही, अन्य तीन ताई जातीय गांवों के समन्वित विकास ने पारंपरिक वास्तुकला और संस्कृति को संरक्षित करते हुए नए कृषि-पर्यटन व्यवसाय मॉडल तैयार किए हैं। मेहमानों ने कोको प्रसंस्करण में भाग लिया और ताई लोक रीति-रिवाजों का अनुभव किया।

शीश्वांगपान्ना हाथी घाटी में, 4,000 मीटर से अधिक लंबा वर्षावन पथ पर हाथियों के मुक्त आवागमन के लिए डिजाइन किया गया है। मेहमानों ने कहा कि पारिस्थितिकी और सुरक्षा का यह संतुलन चीन की पारिस्थितिक सभ्यता में ज्ञान को दर्शाता है, जो एक सीखने योग्य अनुभव है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 July 2026 8:03 PM IST

Tags

Next Story