लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया गया अजय राय

लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया गया अजय राय
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने पर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया गया।

गोरखपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने पर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया गया।

गोरखपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि एसआईआर में सीधे तौर पर उल्लंघन हुआ है। उत्तर प्रदेश के लोगों का वोट देने का अधिकार छीन लिया गया है। उत्तर प्रदेश के भविष्य के साथ छेड़छाड़ की गई है। उत्तर प्रदेश के वोटरों का अपमान किया गया है।

उन्होंने कहा कि जो एक महीने का कार्यकाल था, उसमें हमने देखा कि कैसे दबाव में कुछ बीएलओ ने सुसाइड किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सरकार मिलकर उत्तर प्रदेश में अत्याचार कर रहे हैं और वोटरों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। जितने लोगों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें वापस जोड़ा जाना चाहिए। अजय राय ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में करीब 3 करोड़ वोट काट दिए गए। क्या यह 'शुद्धिकरण' है या विपक्ष के वोटरों को साफ करने की साजिश? लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का ये नया तरीका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अजय राय ने कहा कि जब तक भाजपा अपनी कार्यप्रणाली नहीं बदलती है, कुछ भी नहीं बदलने वाला है। यूपी में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद रोजगार और व्यापार नहीं दे पाए। कानून की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता सबकुछ देख रही है और भाजपा से अब कुछ नहीं होने वाला है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के मामले में अजय राय ने कहा कि उनसे मुलाकात नहीं हुई है। उन्हें जेल में परेशान किया गया, खाना नहीं दिया गया और आइसोलेशन में रखा गया, जिससे उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी हुई। अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ की होगी।

जेएनयू परिसर में लगे विवादित नारे पर अजय राय ने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ प्रोपेगेंडा फैलाने में लगे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के मारे जाने पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करती है। भारत में कैसे हिन्दू-मुसलमान हों, बस इस पर राजनीति करनी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Jan 2026 11:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story