व्यस्त शूटिंग के बीच भी डबिंग पूरी, अक्षय ओबेरॉय बोले- 'करियर का यह दौर रोमांचक भी, थकाने वाला भी'

व्यस्त शूटिंग के बीच भी डबिंग पूरी, अक्षय ओबेरॉय बोले- करियर का यह दौर रोमांचक भी, थकाने वाला भी
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता है कि कलाकारों को एक साथ कई प्रोजेक्ट्स संभालने पड़ते हैं। इन दिनों अभिनेता अक्षय ओबेरॉय भी कुछ ऐसे ही व्यस्त दौर से गुजर रहे हैं। एक ओर जहां वह देहरादून में अपनी नई फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की डबिंग का काम भी पूरा कर लिया है।

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता है कि कलाकारों को एक साथ कई प्रोजेक्ट्स संभालने पड़ते हैं। इन दिनों अभिनेता अक्षय ओबेरॉय भी कुछ ऐसे ही व्यस्त दौर से गुजर रहे हैं। एक ओर जहां वह देहरादून में अपनी नई फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की डबिंग का काम भी पूरा कर लिया है।

अक्षय ओबेरॉय ने अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टू जीरो वन फोर' की डबिंग पूरी कर ली है, जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन श्रवण तिवारी ने किया है। फिल्म की कहानी जासूसी और एक्शन से भरपूर है, जिसमें अक्षय एक आतंकवादी की भूमिका निभा रहे हैं जबकि जैकी श्रॉफ एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्म की शूटिंग रूस, मुंबई और कच्छ जैसे अलग-अलग लोकेशन्स पर की गई है, जहां एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश को दिखाया जाएगा।

अक्षय इस समय 'लव लेटर' की शूटिंग के लिए देहरादून में मौजूद हैं। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद, उन्होंने 'टू जीरो वन फोर' की डबिंग के लिए समय निकाला। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, ''मेरे करियर का यह समय बेहद रोमांचक है, लेकिन इसके साथ ही काफी थकाने वाला भी है। लगातार काम करने के कारण समय निकालना मुश्किल होता है, लेकिन मैं अपने हर प्रोजेक्ट को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना चाहता हूं।''

अक्षय ने कहा, ''देहरादून में शूटिंग के दौरान भी मैंने डबिंग के लिए समय निकाला। यह मेरे करियर का एक खास दौर है, जहां मुझे अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। साथ ही यह चुनौतीपूर्ण भी है, लेकिन एक कलाकार के रूप में मुझे इससे बहुत कुछ सीखने को मिला है।''

उन्होंने अपनी फिल्म 'टू जीरो वन फोर' के बारे में बात करते हुए कहा, ''इस फिल्म में मेरा किरदार अब तक निभाए गए सभी किरदारों से काफी अलग है। इस फिल्म में एक अलग गंभीरता और ऊर्जा देखने को मिलेगी। ऐसे रोल करना मेरे लिए एक नया अनुभव है, जो मुझे अपने अभिनय को और बेहतर बनाने का मौका देता है।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story