वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक चेज के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, शाई होप के नाम भी जुड़ी बड़ी उपलब्धि

वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक चेज के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, शाई होप के नाम भी जुड़ी बड़ी उपलब्धि
वेस्टइंडीज ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया। कैरेबियाई टीम ने भारत से मिले 250 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए इतिहास रचा। वेस्टइंडीज की इस जीत के नायक कप्तान शाई होप रहे। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने।

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया। कैरेबियाई टीम ने भारत से मिले 250 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए इतिहास रचा। वेस्टइंडीज की इस जीत के नायक कप्तान शाई होप रहे। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने।

वेस्टइंडीज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे बड़ा रन चेज साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल किया था, जब टीम ने 259 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। टी20 क्रिकेट में यह महज सातवां मौका है, जब किसी मुकाबले में 250 या उससे ज्यादा का रन चेज सफलतापूर्वक किया गया है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इस मुकाबले में कुल मिलाकर 501 रन बने, जो एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर बने दूसरे सबसे ज्यादा रन है। इसे ज्यादा रन साल 2009 में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में बने थे। उस मुकाबले में कुल मिलाकर 517 रन बने थे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 79 छक्के लगे। एक टी20 मैच में इससे ज्यादा बाउंड्री साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2023 में खेले गए मुकाबले में लगे थे, जहां दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 81 चौके-छक्के लगाए थे।

शाई होप ने कप्तानी पारी खेली और महज 45 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। होप ने वेस्टइंडीज की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। इस मामले में कैरेबियाई कप्तान से आगे सिर्फ जॉनसन चार्ल्स हैं, जिन्होंने 2023 में 39 गेंदों में शतक लगाया था। होप भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले जैकब बेथेल ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ 45 गेंदों में शतक लगाया था। होप क्रिस गेल और ईवन लुईस के बाद वेस्टइंडीज की ओर से टी20 में दो शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Oct 2026 11:29 PM IST

Tags

Next Story