विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच में बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड के बीच शतकीय साझेदारी का जीत में अहम योगदान रहा।

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच में बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड के बीच शतकीय साझेदारी का जीत में अहम योगदान रहा।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था, जबकि इंग्लैंड की टीम साल 2009 में इकलौती बार चैंपियन बनी थी।

लंदन में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। इस टीम ने महज 7 के स्कोर पर एम जोन्स (6) का विकेट गंवा दिया था। यहां से कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने डैनी वायट-हॉज (8) के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन जुटाए, जबकि एलिस कैप्सी (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की।

ऑस्ट्रेलिया ने 10.5 ओवरों के खेल तक 4 विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए थे। यहां से कप्तान ब्रंट ने फ्रेया कैंप के साथ पांचवें विकेट के लिए 55 गेंदों में 80 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। ब्रंट 53 गेंदों में 5 चौकों के साथ 58 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कैंप ने 28 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए। विपक्षी खेमे से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनेक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवरों में ऐतिहासिक मुकाबला जीत लिया। जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी पहले विकेट के लिए सिर्फ 17 रन जुटा सकीं। जॉर्जिया 9 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मूनी ने फोएबे लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के बेहद करीब ला दिया।

लिचफील्ड अपने अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गईं। उन्होंने 35 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 48 रन की पारी खेली। इसके बाद बेथ मूनी ने एलिस पेरी के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 रन जुटाए। मूनी 49 गेंदों में 10 चौकों के साथ 64 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि पेरी ने 13 रन की नाबाद पारी खेली। मेजबान टीम की तरफ से शार्लेट डीन, लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 11:31 PM IST

Tags

Next Story