सिनेमा: विश्व महासागर दिवस पर रिलीज होगी डेविड एटनबरो की डॉक्यूमेंट्री 'ओशियन विद डेविड एटनबरो'

विश्व महासागर दिवस पर रिलीज होगी डेविड एटनबरो की डॉक्यूमेंट्री ओशियन विद डेविड एटनबरो
जीव विज्ञानी, इतिहासकार और लेखक डेविड एटनबरो अपनी अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'ओशियन विद डेविड एटनबरो' के साथ दर्शकों को समुद्री दुनिया के सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। जीव विज्ञानी, इतिहासकार और लेखक डेविड एटनबरो अपनी अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'ओशियन विद डेविड एटनबरो' के साथ दर्शकों को समुद्री दुनिया के सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

निर्माताओं ने बताया कि डेविड एटनबरो की नई डॉक्यूमेंट्री 'ओशन बाय डेविड एटनबरो' विश्व महासागर दिवस के मौके पर 8 जून को रिलीज होगी। यह डॉक्यूमेंट्री समुद्रों की खूबसूरती, उनके रहस्यों और खतरों की झलक दिखाएगी और खास अंदाज में रोचक कहानी पेश करेगी।

'ओशियन विद डेविड एटनबरो' में समुद्री जीवन, नई प्रजातियों, और पारिस्थितिकी तंत्र की खोज के साथ-साथ मछली पकड़ने की हानिकारक तकनीकों जैसे ड्रेजिंग और बॉटम ट्रॉलिंग के पर्यावरण पर बुरे प्रभावों को भी दिखाया गया है। मनोरंजन और रोमांच के साथ कहानी को गंभीर मोड़ दिया गया है।

'ओशन बाय डेविड एटनबरो' समुद्री विज्ञान पर आधारित है और इसे नेशनल जियोग्राफिक प्रिस्टीन सीज के संस्थापक एनरिक साला समेत वैज्ञानिक सलाहकारों की टीम द्वारा समर्थित है।

एटनबरो बताते हैं कि समुद्रों की स्थिति खराब हो रही है, लेकिन इसे ठीक करने के तरीके भी हैं। इसमें वैज्ञानिकों की सलाह और नेशनल जियोग्राफिक की मदद से समुद्रों को बचाने का संदेश दिया गया है।

एटनबरो ने बताया, "मेरा जीवन महासागर की खोज पर ही आधारित रहा है। पिछले सौ वर्षों में वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं ने नई प्रजातियों, जटिल पारिस्थितिकी तंत्रों का पता लगाया है, जो एक युवा के रूप में मेरी कल्पना से परे है। इस फिल्म में हम उन अद्भुत खोजों को साझा करते हैं, यह पता लगाते हैं कि हमारे महासागर की स्थिति इतनी खराब क्यों है।"

नेशनल ज्योग्राफिक के ग्लोबल फैक्चुअल और अनस्क्रिप्टेड कंटेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष टॉम मैकडोनाल्ड ने बताया, "मैं रोमांचित हूं कि दुनिया भर के दर्शक नेशनल ज्योग्राफिक के ग्लोबल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सर डेविड की खास कहानी और इस डॉक्यूमेंट्री के प्रेरणादायक संदेश से जुड़ पाएंगे। इस ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री को प्रस्तुत करने के लिए सर डेविड से बेहतर कोई नहीं है और मुझे खुशी है कि वह नेशनल ज्योग्राफिक के साथ पहली बार ऐसे विषय पर काम कर रहे हैं जो प्रासंगिक है और उनके दिल के करीब है।"

यह डॉक्यूमेंट्री नेशनल जियोग्राफिक और जियोहॉटस्टार पर 8 जून को दिखाई जाएगी।

इसे टोबी नोवलन, कीथ स्कोले और कॉलिन बटफील्ड ने निर्देशित किया है और सिल्वरबैक फिल्म्स व ओपन प्लैनेट स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Jun 2025 9:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story