शी चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चाय पर चर्चा की
बीजिंग, 21 मई (आईएएनएस)। 20 मई की शाम को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चाय पर एक चर्चा का आयोजन किया।
शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले कई वर्षों से, मैंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा है। हमने मिलकर नए युग में चीन-रूस सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी सम्बंध को और अधिक गहरा और व्यावहारिक बनाने के लिए मार्गदर्शन किया है, दोनों देशों के बीच अच्छे पड़ोसी सम्बंधों को लोगों के दिलों में और अधिक गहराई से स्थापित करने को बढ़ावा दिया है, पारस्परिक सम्मान, निष्पक्षता और न्याय तथा आपसी लाभ वाले सहयोग पर आधारित प्रमुख देशों के सम्बंधों का एक नया प्रतिमान बनाया है, बदलावों और उथल-पुथल से भरी दुनिया में लगातार मूल्यवान स्थिरता प्रदान की है। आज राष्ट्रपति पुतिन और मैं चीन और रूस के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी सम्बंध को आगे बढ़ाने पर एक नई और महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे हैं। विश्वास है कि दोनों पक्षों के अथक प्रयासों से चीन-रूस सम्बंध निश्चित रूप से उच्च गुणवत्ता वाले विकास को जारी रखेंगे और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
पुतिन ने कहा कि इस बार की चीन यात्रा व्यावहारिक, कुशल और फलदायी रही। राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मैंने संयुक्त रूप से रूस-चीन सम्बंधों के विकास की समीक्षा की, विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया और दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग की दिशा स्पष्ट की। यह रूस-चीन सम्बंधों के निरंतर विकास की स्थिति सुनिश्चित करने में सहायक है। रूस, चीन के साथ घनिष्ठ संवाद जारी रखने, रणनीतिक समन्वय को मजबूत करने और रूस-चीन सम्बंधों की निश्चितता और स्थिरता के माध्यम से विश्व शांति और समृद्धि में नए योगदान देने के लिए तत्पर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 May 2026 10:15 PM IST












