शी चिनफिंग ने कोलंबिया का राष्ट्रपति बनने पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को बधाई दी
बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 29 जून को एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को कोलंबिया का राष्ट्रपति बनने पर बधाई संदेश भेजा।
शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और कोलंबिया रणनीतिक साझेदार हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से 46 वर्षों में, चीन-कोलंबिया संबंध बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की कसौटी पर खरे उतरे हैं और विकास की अच्छी गति बनाए रखी है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक पारस्परिक विश्वास लगातार मजबूत हुआ है, दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता लोगों के दिलों में गहराई से बसी हुई है और 'बेल्ट एंड रोड' पहल के संयुक्त निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले सहयोग ने नई प्रगति की है।
राष्ट्रपति शी ने कहा कि मैं चीन-कोलंबिया संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को और गहरा करने, चीन-कोलंबिया रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए काम करने को तैयार हूं।
ठीक उसी दिन, चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने कोलंबिया के नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति जोसे मैनुअल रेस्ट्रेपो को बधाई संदेश भेजा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 July 2026 9:41 PM IST












