शी चिनफिंग ने एससीओ हरित और सतत विकास मंच को बधाई पत्र भेजा
बीजिंग, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शांगहाई सहयोग संगठन के हरित और सतत विकास मंच को बधाई पत्र भेजा।
शी ने कहा कि चीन इस अवधारणा का पालन करता है कि स्वच्छ पानी और हरित पहाड़ अमूल्य संपत्ति हैं। चीन पारिस्थितिकी को प्राथमिकता देकर हरित विकास पर चलता है और वैश्विक पारिस्थितिकी सभ्यता निर्माण का हिस्सेदार, योगदानकर्ता और अग्रदूत है।
शी ने बल दिया कि वर्तमान वर्ष एससीओ की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ है और चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का शुरूआती साल भी है। चीन विभिन्न पक्षों के साथ शांगहाई भावना का प्रचार-प्रसार कर एससीओ की जवाबदेही दिखाने, नीतिगत जुड़ाव, अनुभवों के आदान-प्रदान व परियोजनाओं के सहयोग को मजबूत करने, वैश्विक पर्यावरण शासन व्यवस्था सुधारने और मिलकर स्वच्छ, सुंदर तथा सतत विश्व निर्मित करने को तैयार है।
एससीओ हरित और सतत विकास मंच 29 अप्रैल को पूर्वी चीन के निंग पो शहर में उद्घाटित हुआ, जिस का मुख्य विषय वैश्विक शासन पहल का अभ्यास कर एक साथ एससीओ का हरित और सतत् विकास बढ़ाना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 April 2026 10:31 PM IST












