शी चिनफिंग ने स्वागत समारोह में किया संबोधन
बीजिंग, 24 सितंबर (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 24 सितंबर की सुबह, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति शी ने संबोधन दिया।
शी चिनफिंग ने कहा कि आज दुनिया, समय और इतिहास में बदलाव आ रहे हैं, उसके सामने चीन और अमेरिका जैसे दो महान देशों के कंधों पर मानव विकास और प्रगति की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि ट्रंप की इस साल चीन यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने चीन-अमेरिका रचनात्मक सामरिक स्थिर संबंध बनाने पर सहमति व्यक्त की। शी ने तीन विषयों पर जोर दिया, संवाद बढ़ाना, सच्चा सहयोग करना और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व बनाए रखना।
उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका सहयोग से दुनिया की सभी समस्याएं हल नहीं होंगी, लेकिन दोनों के सहयोग के बिना कई समस्याओं का समाधान मुश्किल है। चीन का दरवाजा अमेरिकी कंपनियों के लिए खुला है। दोनों देश एआई के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा सकते हैं और सीधी उड़ानें भी बढ़ा सकते हैं।
शी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा रचनात्मक होनी चाहिए, विनाशकारी नहीं। चीन और अमेरिका को संघर्ष से बचना चाहिए और 'थ्यूसीडाइड्स जाल' को पार किया जा सकता है।
उन्होंने घोषणा की कि अगले 5 वर्षों में चीन 1,00,000 अमेरिकी युवाओं को चीन आने का निमंत्रण देगा। साथ ही, पांडा 'फिंगफिंग' और 'फुशुआंग' जल्द ही अटलांटा चिड़ियाघर में अमेरिकी जनता से मिलेंगे।
शी ने कहा कि चीनी राष्ट्र का पुनरुत्थान और अमेरिका को फिर से महान बनाना, ये एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। दोनों देश मिलकर एक बेहतर दुनिया बना सकते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 Sept 2026 10:24 PM IST












