शीत्सांग की व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल

शीत्सांग की व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल
हाल ही में, चीन के संबंधित विभागों से पता चला कि पिछले पांच वर्षों में, शीत्सांग ने परिवहन विकास में अपनी कमियों को दूर किया है, राजमार्ग, रेल, नागरिक उड्डयन और डाक अवसंरचना में व्यापक सुधार किया है। परिवहन के विभिन्न साधनों को एक नेटवर्क में एकीकृत किया गया।

बीजिंग, 13 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में, चीन के संबंधित विभागों से पता चला कि पिछले पांच वर्षों में, शीत्सांग ने परिवहन विकास में अपनी कमियों को दूर किया है, राजमार्ग, रेल, नागरिक उड्डयन और डाक अवसंरचना में व्यापक सुधार किया है। परिवहन के विभिन्न साधनों को एक नेटवर्क में एकीकृत किया गया।

व्यापक परिवहन क्षमता, सेवा गुणवत्ता और परिचालन दक्षता में काफी वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

राजमार्ग नेटवर्क का निरंतर उन्नयन किया गया है। 2025 के अंत तक, पूरे प्रदेश में यातायात के लिए खुले राजमार्गों की कुल लंबाई 1,25,200 किलोमीटर तक पहुंच गई, जो 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2016-2020) के अंत की तुलना में 6,000 किलोमीटर से अधिक की वृद्धि है। राजमार्ग नेटवर्क का मुख्य ढांचा लगभग पूरा हो चुका है।

रेलवे निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। छिंगहाई-शीत्सांग, ल्हासा-शिकाजे और ल्हासा-निंगची रेलवे लाइनें मिलकर एक "वाई" आकार की मुख्य रेल लाइन बनाती हैं, जो ल्हासा, शाननान, नाग्चू, शिकाजे और निंगची शहरों को जोड़ती हैं। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान, रेलवे ने शीत्सांग के प्रवेश एवं निकास यात्री परिवहन में 122.86 लाख यात्रियों तथा 345 लाख टन से अधिक माल का परिवहन किया, जिससे यात्री एवं माल परिवहन का आकार निरंतर बढ़ रहा है।

नागरिक उड्डयन हब प्रणाली दिन-प्रतिदिन अधिक परिपूर्ण होती जा रही है, ल्हासा एक दिन में देश के प्रमुख शहरों तक पहुंच सकता है। 14वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि में शीत्सांग ने 204 उड़ान मार्ग संचालित किए, जो देश-विदेश के 84 शहरों को जोड़ते हैं। स्मार्ट नागरिक उड्डयन का निर्माण स्थिर रूप से आगे बढ़ रहा है, जिससे यात्रियों की यात्रा दक्षता और उड़ान परिचालन दक्षता में बड़ा सुधार हुआ है।

पांच वर्षों में कुल 318.82 लाख यात्रियों का परिवहन किया गया, जो 13वीं पंचवर्षीय योजना की तुलना में 28.6 प्रतिशत अधिक है। कुल 2.37 लाख टन माल एवं डाक का परिवहन किया गया, जो वर्ष-दर-वर्ष 20.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

शहरी और ग्रामीण डाक सेवाओं का निरंतर विस्तार हुआ है और लगभग हर गांव में सेवा उपलब्ध हो गई है। 2025 के अंत तक, पूरे प्रदेश में डाक उद्योग द्वारा वितरित डाक की मात्रा 20 करोड़ से अधिक हो गई। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 755 डाक केंद्र, 568 एक्सप्रेस डिलीवरी केंद्र, 4,646 ग्राम डाकघर और 2,410 ग्राम स्तरीय व्यापक डाक एवं रसद सेवा केंद्र हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2026 11:08 PM IST

Tags

Next Story