यश पर भारी पड़ी आयुष बदोनी की कप्तानी पारी, साउथ दिल्ली ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

यश पर भारी पड़ी आयुष बदोनी की कप्तानी पारी, साउथ दिल्ली ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 34वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया। नॉर्थ दिल्ली से मिले 208 रनों के लक्ष्य को साउथ दिल्ली ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 34वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया। नॉर्थ दिल्ली से मिले 208 रनों के लक्ष्य को साउथ दिल्ली ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अनमोल शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। सनत सांगवानने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 9 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद निखिल कुमार का शिकार बने। करन गर्ग भी सिर्फ 4 रन ही बना सके, जबकि तेजस्वी दहिया 19 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। प्रांशु विजयराण 14 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।

हालांकि, कप्तान आयुष बदोनी ने एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों में 90 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 191 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, अंत के ओवरों में अंकित डब्बास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई।

इससे पहले, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शुरुआत शानदार रही और कप्तान सार्थक रंजन और यश डब्बास ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। सार्थक ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि यश ने 38 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रनों का योगदान दिया। यश भाटिया और गौरव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अर्जुन रापड़िया ने 11 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। हालांकि, नॉर्थ दिल्ली ने अंत के ओवरों में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 207 रन स्कोरबोर्ड पर लगा पाई। गेंदबाजी में साउथ दिल्ली की तरफ से देवांश रावत ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अंशुमन हुड्डा और अंकित डब्बास ने दो-दो विकेट निकाले।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2026 6:48 PM IST

Tags

Next Story