ये लोग बदले की भावना से कर रहे काम जयराम ठाकुर

ये लोग बदले की भावना से कर रहे काम जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

शिमला, 5 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बदले की भावना के साथ मुकदमा दर्ज करना अब इन लोगों की आदत हो चुकी है। अब हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि उस आदत को रोका जाए। जिस तरह से प्रतिनिधियों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं, वो गलत है। चाहे मामला बनता हो या नहीं, जनप्रतिनिधियों को टारगेट किया जा रहा है।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि चाहे वो हमारे विधायक हो, या पूर्व विधायक हो या पार्टी के पदाधिकारी हो, जिला परिषद के मेंबर, पंचायत के प्रधान, बीडीसी के मेंबर, किसी को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। हमारे सभी लोगों को चिन्हित करके उन पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पत्रकारों पर भी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जो लोग लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी आवाज उठाने के लिए काम करते हैं, ऐसी स्थिति में विपक्ष की भूमिका को स्पष्ट करना जरूरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में अगर पत्रकारों की आवाज को दबाने की कोशिश की तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि सूबे में इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए भाजपा ने प्रदर्शन करने का फैसला किया है। विपक्ष के जो भी नेता इन लोगों के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से मामले दर्ज किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह की स्थिति प्रदेश में बनी हुई है, उसे देखते हुए हम इन लोगों को यही संदेश देना चाहेंगे कि आप लोग सुधर जाओ, नहीं तो हम आने वाले दिनों में अपने विरोध प्रदर्शन को व्यापक रूप देंगे। अगर ये लोग नहीं सुधरे तो जनता आपको सुधार देगी। हमारी पार्टी ने तय किया कि हम लोग इसी तरह से जनविरोधी फैसले के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे। हम किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Aug 2026 9:09 PM IST

Tags

Next Story