विपक्षी नेता राजनीतिक माइलेज पाने की कोशिश कर रहे शहजाद पूनावाला

विपक्षी नेता राजनीतिक माइलेज पाने की कोशिश कर रहे  शहजाद पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट सिर्फ एक बहाना है। वो स्टूडेंट का सहारा लेकर राजनीतिक माइलेज पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पॉलिटिकल माइलेज के चक्कर में ये लोग स्टूडेंट को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट सिर्फ एक बहाना है। वो स्टूडेंट का सहारा लेकर राजनीतिक माइलेज पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पॉलिटिकल माइलेज के चक्कर में ये लोग स्टूडेंट को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कभी आम आदमी पार्टी के लोग कहते हैं कि हम इस आंदोलन में भाग लेंगे। हम इस आंदोलन को गति देने की कोशिश करेंगे। हम श्रेय लेंगे, तो कभी कांग्रेस के लोग बोलते हैं कि हम श्रेय लेंगे, तो कभी कांग्रेस के लोग आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी-टीम बताती है। उधर, कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी-टीम बताने से गुरेज नहीं करती है। इससे यह साफ होता है कि मौजूदा समय में ये दोनों ही पार्टियां राजनीतिक गिद्ध के रूप में काम करने की कोशिश कर रही है। ये लोग स्टूडेंट के आंदोलन को राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इन दोनों ही पार्टियों के रवैये से स्टूडेंट खासकर जेनजी खासा नाराज हैं। आम आदमी पार्टी के हाथी के दांत अलग हैं और इनके सिद्धांत अलग हैं। नीट में जब एक पेपर के साथ गड़बड़ी हुई, तो केंद्र सरकार ने दोबारा से एग्जाम कराने का मार्ग प्रशस्त किया। इसके बाद कितने अच्छे से एग्जाम हुआ, इसे पूरे देश ने देखा। हमारी सरकार ने इस पूरे विषय को गंभीरता से लिया। पेपर लीक में शामिल लोगों को गिरफ्तार करवाया। सरकार ने इस पूरे मामले में जवाबदेही भी तय की। ये लोग नीट का जिक्र कर रहे हैं। लेकिन, पंजाब में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, इस पर ये लोग किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान में 25 -30 पेपर लीक हुए। उनकी केंद्र सरकार में भी कई पेपर लीक हुए। कांग्रेस शासित राज्यों में कई पेपर लीक हुए। लेकिन, वहां पर ये लोग किसी को कोई आंदोलन नहीं करने देते हैं। कांग्रेस के दांत दिखाने और खाने के अलग-अलग हैं। कांग्रेस के कृत्य काले हैं, इसलिए ये लोग काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करना चाह रहे हैं। जब राजस्थान में पेपर लीक हुआ था, तो उन दिनों खुद सचिन पायलट धरने पर बैठे थे। पायलट अशोक गहलोत की जादूगरी के बारे में सवाल किया करते थे। तब कौन से काले कपड़े पहनकर राहुल गांधी गए थे? जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तब कई पेपर लीक हुए थे, उस वक्त राहुल गांधी ने कौन से काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किए थे?

वहीं, सीजेपी के प्रोटेस्ट में विपक्षी दलों के शामिल होने पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, ये लोग जिस तरह से छात्रों के साथ कथित संवेदना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे इंडिया गठबंधन के टुकड़े-टुकड़े हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के साथ उद्धव ठाकरे सहित दो तीन दलों के और नेता शामिल होना चाहते हैं। इस मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन दो फाड़ हो चुका है। ये लोग मुद्दा का राजनीतिकरण करना चाह रहे हैं। ये लोग नहीं चाहते हैं कि इस मुद्दे को लेकर किसी से भी सार्थक संवाद स्थापित हो।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 July 2026 11:24 PM IST

Tags

Next Story