टीएमसी के भीतर किसके पास बहुमत है, यह चुनाव आयोग तय करेगा शाहनवाज हुसैन

टीएमसी के भीतर किसके पास बहुमत है, यह चुनाव आयोग तय करेगा  शाहनवाज हुसैन
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के बीच झड़प के बाद वहां पर केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। शनिवार को भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह टीएमसी का अपना आंतरिक मुद्दा है कि किसके साथ कितने विधायक हैं, कितने नेता हैं, कितने सांसद हैं, कितने ब्लाक स्तर के अधिकारी हैं, इन सभी मुद्दों पर फैसले लेने का पूरा हक अगर किसी के पास है तो वो चुनाव आयोग है। इस पर हम किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के बीच झड़प के बाद वहां पर केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। शनिवार को भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह टीएमसी का अपना आंतरिक मुद्दा है कि किसके साथ कितने विधायक हैं, कितने नेता हैं, कितने सांसद हैं, कितने ब्लाक स्तर के अधिकारी हैं, इन सभी मुद्दों पर फैसले लेने का पूरा हक अगर किसी के पास है तो वो चुनाव आयोग है। इस पर हम किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

उनके मुताबिक, टीएमसी का एक वर्ग कह रहा है कि उनके पास सबसे ज्यादा विधायक और सांसद हैं, तो ऐसी स्थिति में वही असली टीएमसी वाले हुए। यह उन्हें तय करना है। इस पर हम बीजेपी वालों को कुछ नहीं करना है।

इसके अलावा, उन्होंने पंजाब की राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की हालत बहुत ज्यादा बुरी है। आपस में ही ये लोग लड़ रहे हैं। कांग्रेस टुकड़े टुकड़े में बंट गए हैं। राजा वारिंग का अलग गुट है और चन्नी का अलग गुट है। पहले अन्य नेता हैं, जिनका अलग गुट है। इस तरह से कांग्रेस अलग-अलग टुकड़ों में तब्दील हो चुके हैं।

उधर, उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संवाद की मांग पर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, जो लोग भी भारत और पाकिस्तान के बीच बात करने की मांग कर रहे हैं, उन्हें यह याद रखना होगा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है। अगर पाकिस्तान आतंकवाद से तौबा करता है, आतंकवाद को खत्म करता है तो इससे भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे हो जाएंगे। एक जगह वो खून बहाए और दूसरी जगह बातचीत की पेशकश करे, तो यह संभव नहीं हो पाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 9:14 PM IST

Tags

Next Story