एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा; टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी, हिरासत में लिया गया

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा; टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी, हिरासत में लिया गया
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को 'यूथ कांग्रेस' के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। समिट के बीच हुए इस प्रदर्शन से कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया।

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को 'यूथ कांग्रेस' के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। समिट के बीच हुए इस प्रदर्शन से कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट खोलकर नारेबाजी की और 'पीएम इज कंप्रोमाइज' के नारे लगाए। जिस वक्त समिट में यह विरोध प्रदर्शन किया गया, उस समय वहां पर देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे।

अधिकारियों के मुताबिक, कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट उतार दी और नारे लगाए, जिसमें 'पीएम इज कंप्रोमाइज' भी शामिल था। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदारी वाले इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट में इस तरह के प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया और जगह से दूर ले जाया गया।

वहीं, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध पर इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब ने आईएएनएस से कहा, "ये नारे सिर्फ इसलिए नहीं लगाए गए कि यूथ कांग्रेस गुस्से में है, बल्कि ये इसलिए भी लगाए गए क्योंकि पूरे देश का युवा गुस्से में है।"

एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध पर एडिशनल डीसीपी आनंद मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "हम अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। हमने उन्हें हिरासत में लिया है और कानूनी एक्शन ले रहे हैं।"

यूथ कांग्रेस ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "एआई समिट के 'चमकदार मंच' के पीछे वास्तविक मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता। जब देशहित से ऊपर कॉरपोरेट हित दिखाई दे और विदेश नीति में नरमी साफ नजर आए, तब विरोध कर्तव्य बन जाता है। इसीलिए भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता भारत मंडपम पहुंचे, ताकि 'कंप्रोमाइज्ड पीएम' के खिलाफ आवाज बुलंद हो और देश की अस्मिता पर हो रहे समझौते पर केंद्र सरकार को जवाब देना पड़े।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Feb 2026 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story