पश्चिम बंगाल चुनाव यूसुफ पठान का दावा- ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी

पश्चिम बंगाल चुनाव यूसुफ पठान का दावा- ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने दावा किया है कि ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी, और तृणमूल पिछली बार से 15 सीटें ज्यादा जीतेगी।

खड़गपुर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने दावा किया है कि ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी, और तृणमूल पिछली बार से 15 सीटें ज्यादा जीतेगी।

पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान का यह बयान उस वक्त आया है जब बंगाल चुनाव को लेकर दूसरी तरफ भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा शासित राज्यों से मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों ने बंगाल में डेरा डाला हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास है कि इस बार बंगाल में कमल खिलेगा।

दूसरी तरफ चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चौथी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा ने ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई तय होने का ऐलान कर दिया है।

टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान शनिवार को खड़गपुर सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जोरदार चुनावी प्रचार में जुटे।

खड़गपुर सदर से टीएमसी उम्मीदवार प्रदीप सरकार के समर्थन में रोड शो करते हुए यूसुफ पठान ने कहा कि इस बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी।

यूसुफ पठान ने कहा कि मैं प्रदीप सरकार के प्रचार के लिए खड़गपुर आया हूं। यहां का माहौल बहुत सकारात्मक है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता बेहद उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। हमें अच्छा फीडबैक मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदीप सरकार इस क्षेत्र से जीतेंगे और ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी। इस बार तृणमूल कांग्रेस पिछली बार की तुलना में 15 सीटें ज्यादा जीतेगी।

एसआईआर के मुद्दे पर यूसुफ पठान ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उन लोगों के लिए लड़ाई लड़ी जिनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए थे। कई लोगों ने शिकायत की थी कि सही दस्तावेज होने के बावजूद उनके नाम काट दिए गए। टीएमसी सांसद ने विश्वास जताया कि ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर मजबूती से सरकार बनाएगी।

बताते चले कि 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में मतदान कराए जाएंगे। 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 10:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story