UP News: राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कुमार कृष्णम ने साधा निशाना, कहा- 'घर में नहीं दाने, अम्मा चली...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी बद्तमीजों के बादशाह हैं। उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वे बेल पर चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनको अच्छे संस्कार मिले होते तो वो भारत की मर्यादाओं को समझते। कृष्णम ने अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य और मायावती पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि राजनीति में मर्यादा और विवेक का भी पतन एक चिंता की बात है।
यह भी पढ़े -केंद्र और राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की घर वापसी का रास्ता साफ
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा?
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है, राहुल गांधी पर लूट-खसोट के मामले में दर्ज हैं। राहुल गांधी तो देश की मर्यादा को भी नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार करके अपनी पार्टी सत्यानाश कर दिया है। अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की हालत ऐसी हो गई है कि घर में नहीं हैं दाने, अम्मा चली भुनाने।
विचारधारा में बताया फर्क
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, नामों को बदलने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था और आगे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनुशरण किया है। गुलामी की निशानियों को मिटाने बहुत ही ज्यादा जरूरी है। सीएम योगी चाहते हैं कि भारत की पहचान महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह और महात्मा फुले जैसे महापुरुशषों के नाम से हो। वहीं, अखिलेश यादव चाहते हैं कि देश की पहचान औरंगजेब, तैमूर लंग और बाबर के नाम से हो। इससे ही दोनों नेताओं की विचारधारा में अंतर नजर आता है।
Created On :   2 Nov 2025 4:40 PM IST












