Budget 2026: 'यह बजट महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाने वाला' गोवा को लेकर दिल्ली पूर्व सीएम ने केंद्र सरकार को घेरा

यह बजट महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाने वाला गोवा को लेकर दिल्ली पूर्व सीएम ने केंद्र सरकार को घेरा
केंद्र की मोदी सरकार ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। इसको लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। इसको लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि आज जो बजट पेश किया गया, उसमें देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इन समस्याओं का कोई ब्लूप्रिंट नहीं दिखाई दिया। इस बजट को उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाने वाला बताया है।

दिल्ली पूर्व सीएम ने रविवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे मैंने देखा है, जिसमें मुझे गोवा के लिए कुछ भी नजर नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे बजट में गोवा शब्द का जिक्र ही नहीं किया गया।

गोवा को लेकर पूर्व सीएम ने किया दावा

अरविंद केजरीवाल ने गोवा को लेकर कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से उसे भूल गई है। वहां के लोगों को लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य के लिहाज से यह बजट महंगाई को बढ़ाएगा और इसके साथ ही बेरोजगारी भी पैदा करेगा।

उन्होंने बताया की मौजूदा समय में बच्चों के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई की बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाए है। उन्होंने इस समस्या पर कहा कि इस बजट से केवल और केवल महंगाई में इजाफा होगा।

गोवा सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने अपने गोवा वाले विजन के सवाल पर कहा कि वहां पर पिछले 15 सालों से बीजेपी की सरकार है। इस दौरान उन लोगों ने गोवा को जिस प्रकार से बर्बाद करने का काम किया है। वहां पर चारों ओर भ्रष्ट्राचार ही भ्रष्ट्राचार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वहां के लोगों को पास बुनियादी सुविधाएं नहीं है। वह जब भी गोवा के कई इलाकों के दौरे पर जाते है तो लोग उन्हें पानी और सीवर की समस्या बताते हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी बुरी तरह से तबाह कर दिया है। सड़कों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौजूदा समय में वहां के लोग डर के साये में जीवन यापन कर रहे हैं।

Created On :   1 Feb 2026 8:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story