Assam Politics: असम सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल समेत अन्य के नाम बदले, कांग्रेस सांसद ने घेरा

असम सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल समेत अन्य के नाम बदले, कांग्रेस सांसद ने घेरा
असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच, हेमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम बदल दिया है।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच, हेमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम बदल दिया है। इसके बाद कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर जोरदार हमला किया है। उनका कहना है कि इससे भारत के पूर्व राष्ट्रपति का अपमान हुआ है। बता दें कि राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में अगल-अलग स्थानों के नाम बदले है। इसमें बरपेटा स्थित अस्पताल फखरुद्दीन अली अमहद के नाम से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भी शामिल है। जो देश के 7वें राष्ट्रपति बने थे। जिनका निधन पद पर रहते हुए हो गया था।

सीएम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के अधिकांश सरकारी मेडिकल कॉलेजों का नाम स्थायी स्थानों के नाम पर रखा गया है। जिन शहरों के स्थित सरकार मेडिकल कॉलेज और अस्पातल है। उनमें गुवाहाटी, धुबरी, सिलचर, बोंगाईगांव, बिश्वनाथ और सोनितपुर का नाम शामिल है।

कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने निशाना साधते हुए कहा कि भारत के 7वें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद साहब असम के बेटे थे। उनके नाम पर बरपेटा में मेडिकल कॉलेज का नाम रखा गया था, लेकिन राज्य की बीजेपी सरकार मुसलमानों से नफरत करते हैं और इस हद तक चले गए हैं कि उनके नाम पर गर्व करने की बजाय नाम बदल दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वोट मांगने के नाम पर कितनी नफरत बोने का काम करोंगे।

अन्य संस्थान का रखेंगे नाम

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बैठक में भ्रम से बचने के लिए संस्थानों के नाम परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इनके नाम की वजह से लोग पूछते है क्या ये प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है। इस वजह से मीटिंग में बारपेटा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम बदलने का फैसला किया गया है। सरकार पूर्व राष्ट्रपति अमहद की प्रतिष्ठा के देखते हुए उनके नाम पर किसी अन्य संस्थान का नाम रखेगी।

Created On :   12 March 2026 1:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story