महापंचायत: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने बुलाई महापंचायत

By - ANAND VANI |18 Sep 2023 5:11 AM GMT
- बीकेयू ने बुलाई बैठक
- लखनऊ के इको गार्डन में जुटे किसान
- प्रदर्शन आज पूरे दिन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत बुलाई, किसान महापंचायत' में भाग लेने के लिएलखनऊ के इको गार्डन में हजारों किसान एकत्र हुए।
महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश महासचिव अतुल त्रिपाठी ने कहा, 2022 में प्रदेश भाजपा ने वादा किया था कि राज्य में सत्ता में आए तो बिजली मुफ्त होगी, आवारा पशुओं पर लगाम लगेगी, बीज की कीमतें कम होंगी और गन्ने का उचित भुगतान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये प्रदर्शन आज पूरे दिन है। आज हम पूरे प्रदेश में प्रदर्शन को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे।
Created On :   18 Sep 2023 5:11 AM GMT
Next Story