Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: एनडीए-189, महागठबंधन की हाफ सेंचुरी, कांग्रेस की हालत टाइट, केवल 7 सीट पर आगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के लिए 14 नवंबर का दिन बेहद अहम है। कई दिनों से प्रचार-प्रसार में लगी पार्टियों की मेहनत का फैसला आज होने जा रहा है। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होने जा रहा है। राज्य में किसकी सरकार बनेगी? रिजल्ट आने के साथ ही लोगों का यह सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि, बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है।
121 सीटों पर हुआ पहले चरण का मतदान
बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग हुई थी। राज्य में 65 फीसदी से भी अधिक वोटिंग हुई थी। इस चरण में 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने थेष सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3.75 करोड़ मतदाताओं के हाथ में था। प्रथम चरण के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्र में थे। वहीं, इस चरण में 10.72 लाख नए वोटर्स और 7.38 लाख 18-19 वर्ष के युवा वोर्ट शामिल थे। पहले चरण की 121 सीटों पर कुल 6.60 करोड़ जनसंख्या थी। वहीं, वोटर लिस्ट में 3.75 करोड़ नाम दर्ज थे।
दूसरे चरण में 1,302 उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत
बिहार में मंगलवार (11 नवंबर) को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग संपन्न हुई थी। राज्य के कुल 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से भी ज्यादा वोटर्स हैं जो 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सेकंड फेज में 45,399 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। कुल मतदाताओं में से 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, नीतीश सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है। बता दें कि, सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान की प्रक्रिया ठीक तरह से संपन्न हो सके।
Live Updates
- 14 Nov 2025 9:25 AM IST
बीजेपी के 20 उम्मीदवार आगे, देखें चुनाव आयोग के आंकड़े
बीजेपी के 20 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, जेडीयू के 15 प्रत्याशी ने बढ़त बनाई हुई है।

- 14 Nov 2025 9:24 AM IST
एनडीए का शानदार प्रदर्शन
NDA के खाते में 137 सीट
71 सीटों के साथ महागठबंधन रेस में पीछे
- 14 Nov 2025 9:08 AM IST
बीजेपी से आगे निकली आरजेडी
आरजेडी ने बीजेपी को मात दे दी है। वहीं, एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंचुरी पूरी कर ली है। जबकि महागठबंधन रेस में पीछे चल रहा है।
- 14 Nov 2025 8:57 AM IST
मैथिली ठाकुर रेस में आगे
बीजेपी उम्मीदवार अलीनगर से आगे चल रही हैं।
भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय सीट से बढ़त बनाई है।
- 14 Nov 2025 8:47 AM IST
शुरुआती रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी बीजेपी
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 45 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। 45 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर आरजेडी है। वहीं, जेडीयू के खाते में 34 सीटें आई हैं।
- 14 Nov 2025 8:43 AM IST
आरजेडी-बीजेपी के बीच बराबरी की टक्कर
आरजेडी-बीजेपी 41 सीटों के साथ बराबरी पर हैं। कांग्रेस 8 सीटों के साथ पीछे है। इसके अलावा जेडीयू के खाते में 28 सीट आई हैं।
- 14 Nov 2025 8:39 AM IST
महागठबंधन की हाफ सेंचुरी
महागठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाफ सेंचुरी बना ली है। हालांकि एनडीए अब भी रेस में आगे है। वहीं, अन्य के खाते में 5 सीट आई है।
Created On :   14 Nov 2025 7:18 AM IST












