Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: एनडीए 206 सीटों से आगे, महागठबंधन का टक्कर देना मुश्किल

एनडीए 206 सीटों से आगे, महागठबंधन का टक्कर देना मुश्किल
बिहार के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होने जा रहा है। यानि आज ही पता चल जाएगा कि जनता ने किसके सिर ताज सजाया और किसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के लिए 14 नवंबर का दिन बेहद अहम है। कई दिनों से प्रचार-प्रसार में लगी पार्टियों की मेहनत का फैसला आज होने जा रहा है। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होने जा रहा है। राज्य में किसकी सरकार बनेगी? रिजल्ट आने के साथ ही लोगों का यह सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि, बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है।

121 सीटों पर हुआ पहले चरण का मतदान

बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग हुई थी। राज्य में 65 फीसदी से भी अधिक वोटिंग हुई थी। इस चरण में 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने थेष सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3.75 करोड़ मतदाताओं के हाथ में था। प्रथम चरण के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्र में थे। वहीं, इस चरण में 10.72 लाख नए वोटर्स और 7.38 लाख 18-19 वर्ष के युवा वोर्ट शामिल थे। पहले चरण की 121 सीटों पर कुल 6.60 करोड़ जनसंख्या थी। वहीं, वोटर लिस्ट में 3.75 करोड़ नाम दर्ज थे।

दूसरे चरण में 1,302 उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत

बिहार में मंगलवार (11 नवंबर) को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग संपन्न हुई थी। राज्य के कुल 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से भी ज्यादा वोटर्स हैं जो 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सेकंड फेज में 45,399 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। कुल मतदाताओं में से 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, नीतीश सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है। बता दें कि, सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान की प्रक्रिया ठीक तरह से संपन्न हो सके।

Live Updates

Created On :   14 Nov 2025 7:18 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story